Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आहिरीटोला हत्याकांड : पूर्व पति सदमे में, बोले- बिछड़ गए थे, लेकिन यह तो दिल दहला देने वाला है

नादनघाट के रहने वाले सुदिप्त घोष की शादी सुमिता घोष से साल 2004 में हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में खटास आ गई।

26 Feb 2025

आहिरीटोला हत्याकांड : पूर्व पति सदमे में, बोले- बिछड़ गए थे, लेकिन यह तो दिल दहला देने वाला है

कोलकाता। कोलकाता के आहिरीटोला में हुए निर्मम हत्याकांड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। जैसे ही इस खौफनाक वारदात की खबर फैली, पूर्व बर्धमान के नादनघाट में मातम पसर गया, जहां मृतका सुमिता घोष की शादी हुई थी। उनकी दर्दनाक हत्या की खबर सुनकर उनके पूर्व पति सुदिप्त घोष सदमे में हैं। वह इस निर्मम घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं और बेहद व्यथित हैं।

नादनघाट के रहने वाले सुदिप्त घोष की शादी सुमिता घोष से साल 2004 में हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में खटास आ गई। सुदिप्त अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे और सुमिता भी ससुराल में बहुत कम समय बिताती थीं। इसके बावजूद उनके बीच मतभेद बढ़ते गए, जो 2017-18 में तलाक तक पहुंच गए। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और फिर एक-दूसरे से कोई संपर्क नहीं रहा।

लेकिन मंगलवार को जब सुदिप्त को अपनी पूर्व पत्नी की निर्मम हत्या की खबर मिली, तो वह स्तब्ध रह गए। उन्होंने मीडिया से ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया, लेकिन बस इतना कहा कि हमारा तलाक हो गया था, लेकिन ऐसी खबर सुनकर भी दिल दहल जाता है। हालांकि, उन्होंने अपने तलाक की वजहों पर कुछ भी कहने से बचा।

इस हृदयविदारक घटना ने न सिर्फ सुदिप्त को बल्कि पूरे नादनघाट गांव को सदमे में डाल दिया है। लोग अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि उनके गांव की बेटी के साथ इतनी भयानक घटना हो सकती है। मंगलवार सुबह जब आहिरीटोला में एक सूटकेस के अंदर महिला के कटे-फटे शव मिलने की खबर आई, तो कोलकाता में सनसनी फैल गई। इस मामले में गिरफ्तार दोनों मां बेटी से पूछताछ कर पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आहिरीटोला हत्याकांड : पूर्व पति सदमे में, बोले- बिछड़ गए थे,
नादनघाट के रहने वाले सुदिप्त घोष की शादी सुमिता घोष से साल 2004 में हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में खटास आ गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News