Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अहमदाबाद हादसा: विमान के पिछले हिस्से से एयर होस्टेस का शव मिला, 4 एमबीबीएस छात्रों की मौत की पुष्टि

विमान हादसा स्थल पर राहत कार्य तीसरे दिन भी जारी है। इसके लिए काफी संख्या में राहतकर्मियों की टीम मौके पर लगातार काम कर रही है।

14 Jun 2025

अहमदाबाद हादसा: विमान के पिछले हिस्से से एयर होस्टेस का शव मिला, 4 एमबीबीएस छात्रों की मौत की पुष्टि

अहमदाबाद। हादसे के तीसरे दिन शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त विमान के पिछले हिस्से से एक एअर होस्टेस का शव मिला है। दुर्घटनाग्रस्त विमान जिस हॉस्टल की छत से टकराया, हादसे के समय वहां मौजूद रहे 4 एमबीबीएस छात्रों की मौत की पुष्टि भी हुई है। हादसे के शिकार लोगों के शवों की पहचान के बाद परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शवों की पहचान के लिए परिजनों से डीएनए सैंपल लिए जाने में भी काफी तेजी आई है।

विमान हादसा स्थल पर राहत कार्य तीसरे दिन भी जारी है। इसके लिए काफी संख्या में राहतकर्मियों की टीम मौके पर लगातार काम कर रही है। इस दौरान आज सुबह अहमदाबाद फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त विमान के पिछले हिस्से का मलबा काट कर एक युवती का शव बरामद किया, जिसके एयर होस्टेस होने का अनुमान है। हॉस्टल की छत पर क्षतिग्रस्त विमान का हिस्सा गिरने से उस समय वहां मौजूद 4 एमबीबीएस छात्रों की मौत की पुष्टि हो गई है।

दुर्घटना के शिकार हुए यात्रियों के शवों की पहचान और शवों को संबंधित के परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। अभीतक हादसे में जान गंवाने वालों में 270 शवों का पोस्टमार्टम अभीतक हो चुका है। 8 शवों की पहचान के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।

परिजनों को शव सौंपे जाने को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों से शव वाहन, एंबुलेंस और आईसीयू ऑन व्हील्स मंगवाए गए हैं। सिविल अस्पताल में 192 एंबुलेंस और शव वाहन स्टैंडबाय पर हैं और उनके ड्राइवरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शव लेने पोस्टमार्टम भवन आने वाले परिजनों को वहीं मृत्यु प्रमाणपत्र भी दिया जा रहा है। अहमदाबाद नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु विभाग के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम भवन में ही सारी व्यवस्था कर रखी है। जिन लोगों का शव लिया जा रहा है, उन्हें तुरंत मृत्यु प्रमाणपत्र दे दिया जाता है।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि डीएनए सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया लगातार चल रही है और फॉरेंसिक विशेषज्ञ तीन दिनों से लगातार काम कर रहे हैं। नेशनल फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी में भी दिन-रात काम चल रहा है। कोशिश है कि प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी हो जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अहमदाबाद हादसा: विमान के पिछले हिस्से से एयर होस्टेस का शव म
विमान हादसा स्थल पर राहत कार्य तीसरे दिन भी जारी है। इसके लिए काफी संख्या में राहतकर्मियों की टीम मौके पर लगातार काम कर रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News