Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बम की धमकी मिलने के बाद एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में आपात लैंडिंग हुई है।

13 Jun 2025

एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान AI-379 में शुक्रवार को बम की धमकी मिली, जिसके बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षि‍त हैं।

विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बम की धमकी मिलने के बाद एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में आपात लैंडिंग हुई है। थाईलैंड एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक आपातकालीन योजना के अनुरूप एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 379 के सभी 156 यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया है। प्रारंभिक तलाशी के बाद अधिकारियों को संबंधित एअर इंडिया के विमान के अंदर कोई बम नहीं मिला है। हालांकि, एओटी ने बम की धमकी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। एअर इंडिया ने टिप्पणी के अनुरोध का फिलहाल जवाब नहीं दिया है।

फ्लाइट ट्रैकर यानी फ्लाइट रडार 24 के अनुसार विमान ने आज सुबह 9.30 बजे (0230 GMT) फुकेत हवाई अड्डे से नई दिल्‍ली के लिए उड़ान भरी, लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर एक विस्तृत चक्कर लगाया और दक्षिणी थाई द्वीप पर वापस उतर गया। हवाईअड्डा आपातकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले ही गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लै
विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बम की धमकी मिलने के बाद एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में आपात लैंडिंग हुई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News