Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

अजय देवगन ने कंफर्म किए अपनी 3 फिल्मों के सीक्वल, दिया बड़ा अपडेट

'सिंघम अगेन' के बाद अब अजय देवगन की पॉपुलर फिल्में 'दृश्यम', 'शैतान' और 'गोलमाल' के सीक्वल दर्शकों के सामने आएंगे।

09 Nov 2024

अजय देवगन ने कंफर्म किए अपनी 3 फिल्मों के सीक्वल, दिया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में हैं। रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी का पार्ट भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है। 'सिंघम अगेन' के बाद अब अजय देवगन की पॉपुलर फिल्में 'दृश्यम', 'शैतान' और 'गोलमाल' के सीक्वल दर्शकों के सामने आएंगे।

अजय देवगन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिए। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मशहूर फिल्म के सीक्वल को लेकर टिप्पणी की। अजय देवगन ने कहा कि 'शैतान 2' और 'दृश्यम 3' पर काम चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 4 और फिल्मों का सीक्वल आएगा। उन्होंने कहा, "फिलहाल 'शैतान 2' की कहानी पर काम चल रहा है। मेरी एक टीम दृश्यम के अगले भाग पर भी काम कर रही है।" 'दृश्यम 3' और 'शैतान 2' के साथ-साथ अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे', 'सन ऑफ सरदार', 'धमाल' और 'गोलमाल' के सीक्वल भी आएंगे।

अजय देवगन की 'दृश्यम' 2015 में रिलीज हुई थी। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल 2022 में रिलीज किया गया। अब फैंस भी खुश हैं क्योंकि 'दृश्यम 3' जल्द ही स्क्रीन पर आएगी। 2024 में आई अजय देवगन और आर माधवन की शैतान को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। दर्शकों को इस फिल्म के सीक्वल का भी इंतजार था।

इसी बीच फिल्म 'सिंघम अगेन' में रोहित शेट्टी ने पूरे बॉलीवुड पर कब्ज़ा कर लिया है। इस फिल्म की स्टारकास्ट अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, दीपिका पादुकोण हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का कलेक्शन किया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अजय देवगन ने कंफर्म किए अपनी 3 फिल्मों के सीक्वल, दिया बड़ा
'सिंघम अगेन' के बाद अब अजय देवगन की पॉपुलर फिल्में 'दृश्यम', 'शैतान' और 'गोलमाल' के सीक्वल दर्शकों के सामने आएंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News