Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी

रहाणे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मुंबई टीम की कप्तानी करना और खिताब जीतना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। नए घरेलू सत्र की शुरुआत से पहले मुझे लगता है कि अब नए कप्तान को तैयार करने का सही समय है, इसलिए मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है।

21 Aug 2025

अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी

नई दिल्ली। वरिष्ठ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने मुंबई रणजी टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। रहाणे ने कहा कि वह अब भी गर्व के साथ मुंबई के लिए खेलते रहेंगे लेकिन नए सीजन में टीम को एक नया कप्तान मिलना चाहिए।

रहाणे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मुंबई टीम की कप्तानी करना और खिताब जीतना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। नए घरेलू सत्र की शुरुआत से पहले मुझे लगता है कि अब नए कप्तान को तैयार करने का सही समय है, इसलिए मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। बतौर खिलाड़ी मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेलता रहूंगा और टीम को खिताब दिलाने की कोशिश करूंगा।”

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की चयन समिति पहले ही नए कप्तान की तलाश में थी और रहाणे ने इसे सहजता से स्वीकार कर लिया।

रहाणे की अगुवाई में मुंबई ने 2023-24 सीजन में आठ साल का खिताबी सूखा खत्म करते हुए 42वां रणजी खिताब जीता था। हालांकि, टीम पिछले सीजन सेमीफाइनल में विदर्भ से हारकर खिताब बचाने में नाकाम रही।

कप्तान के तौर पर रहाणे का रिकॉर्ड अच्छा रहा, लेकिन उनका बल्ला निरंतरता नहीं दिखा पाया। 2023-24 सीजन में उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 214 रन बनाए, जो उनके करियर का सबसे खराब रणजी प्रदर्शन रहा। अगले सीजन में उन्होंने 467 रन बनाए, लेकिन उनका औसत 35.92 ही रहा।

अब कप्तानी छोड़ने के बाद रहाणे पर बतौर बल्लेबाज अपनी जगह बनाए रखने का दबाव रहेगा, क्योंकि कई युवा खिलाड़ी चयन के लिए तैयार हैं। चयन समिति की अगुवाई कर रहे संजय पाटिल को अब नया कप्तान तय करना होगा।

श्रेयस अय्यर के अंतरराष्ट्रीय व्यस्तताओं के कारण पूरे सीजन से बाहर रहने की संभावना है। ऐसे में शार्दुल ठाकुर सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हाल ही में उन्हें दलीप ट्रॉफी में वेस्ट ज़ोन की कप्तानी सौंपी गई थी। वहीं, उपकप्तान शम्स मुलानी और सिद्धेश लाड भी विकल्प हो सकते हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी
रहाणे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मुंबई टीम की कप्तानी करना और खिताब जीतना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। नए घरेलू सत्र की शुरुआत से पहले मुझे लगता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News