Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अक्षय कुमार और अनीस बज्मी फिर आएंगे साथ, निर्देशक ने लगाई मुहर

दोनों ने अतीत में 'सिंह इज़ किंग', 'वेलकम' और 'थैंक यू' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब करीब 15 साल बाद यह हिट जोड़ी दोबारा साथ काम करने जा रही है, जिसकी पुष्टि खुद अनीस बज्मी ने की है।

16 Dec 2025

अक्षय कुमार और अनीस बज्मी फिर आएंगे साथ, निर्देशक ने लगाई मुहर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों ने अतीत में 'सिंह इज़ किंग', 'वेलकम' और 'थैंक यू' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब करीब 15 साल बाद यह हिट जोड़ी दोबारा साथ काम करने जा रही है, जिसकी पुष्टि खुद अनीस बज्मी ने की है।

स्क्रिप्ट लगभग तैयार, जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग

एक बातचीत के दौरान अनीस बज्मी ने बताया, "यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। मैं फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं, जो लगभग पूरी हो चुकी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो हम जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।" काफी समय से यह चर्चा भी थी कि अक्षय कुमार और अनीस बज्मी साथ मिलकर तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'संक्रांतिकी वास्तुनम' के हिंदी रीमेक पर काम कर सकते हैं। हालांकि, इस सवाल पर अनीस ने कोई साफ जानकारी देने से परहेज किया।

अक्षय के साथ रिश्ते पर बोले अनीस

अनीस बज्मी ने अक्षय कुमार के साथ अपने लंबे प्रोफेशनल रिश्ते को लेकर कहा, "हमारे बीच आपसी प्यार और सम्मान है। जब मैंने उन्हें इस फिल्म का आइडिया सुनाया तो वह बहुत खुश हुए।" बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है।गौरतलब है कि दोनों ने आखिरी बार साल 2011 में फिल्म 'थैंक यू' में साथ काम किया था।

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आने वाले समय में 'वेलकम टू द जंगल', 'भूत बंगला', 'हेरा फेरी 3' और 'हैवान' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने की उम्मीद है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अक्षय कुमार और अनीस बज्मी फिर आएंगे साथ, निर्देशक ने लगाई मु
दोनों ने अतीत में 'सिंह इज़ किंग', 'वेलकम' और 'थैंक यू' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब करीब 15 साल बाद यह हिट जोड़ी दोबारा साथ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News