Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'केसरी-2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार की अपील- फिल्म देखते समय अपना फोन जेब में रखें


अक्षय ने सभी से एक भावुक अनुरोध कियाफिल्म 'केसरी-2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा, "फिल्म 'केसरी-2' देखते समय कृपया अपना फोन जेब में रखें। हर संवाद को सुनें और समझें, क्योंकि वे संवाद इतिहास से प्रेरित हैं।

16 Apr 2025

'केसरी-2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार की अपील- फिल्म देखते समय अपना फोन जेब में रखें

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'केसरी-2' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई ऐतिहासिक अदालती कार्यवाही को दर्शाएगी। फिल्म में अक्षय कुमार महान वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने उस दौर में निर्दोष पीड़ितों के लिए आवाज उठाई और ब्रिटिश अधिकारियों को कोर्ट में कठघरे में खड़ा किया। अक्षय इस दमदार किरदार में कानून और न्याय की लड़ाई लड़ते नजर आएंगे।

अक्षय ने सभी से एक भावुक अनुरोध कियाफिल्म 'केसरी-2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा, "फिल्म 'केसरी-2' देखते समय कृपया अपना फोन जेब में रखें। हर संवाद को सुनें और समझें, क्योंकि वे संवाद इतिहास से प्रेरित हैं। अगर आप फिल्म देखते समय इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल कर रहे हैं, तो यह इस फिल्म और इसकी जीवंत कहानी का अपमान होगा। फिल्म के माध्यम से दर्शकों को देश की वीर गाथाओं का सम्मान करना चाहिए और इससे कुछ सीखना चाहिए। 'केसरी-2' में ऐतिहासिक संदर्भ वाले कई दृश्य और संवाद हैं और उन पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है।"

फिल्म 'केसरी-2' के बारे में...'केसरी 2' में आर. माधवन नेविल मैककिनले का रोल निभा रहे हैं, जो ब्रिटिश सरकार की ओर से मुकदमा लड़ते हैं। अनन्या पांडे इस फिल्म में एक युवा और जुनूनी वकील दिलरीत गिल के किरदार में हैं, जो अपने आदर्शों के लिए खड़ी रहती है और इस ऐतिहासिक लड़ाई में अहम भूमिका निभाती है। फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है, जो इसे एक भव्य और भावनात्मक अनुभव बनाने का वादा करती है।- 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'केसरी-2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार की अपील- फिल्म देखते
अक्षय ने सभी से एक भावुक अनुरोध कियाफिल्म 'केसरी-2' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा, "फिल्म 'केसरी-2' देखते समय कृपया अपना फोन जेब म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News