Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

अक्षय कुमार फिर बनाएंगे साउथ की रीमेक, एक्शन में लौटेंगे खिलाड़ी कुमार

हाल ही में अभिनेता को 'जॉली एलएलबी 3' में देखा गया था, जहां उनके प्रदर्शन की काफी सराहना हुई। अब अक्षय एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं।

14 Oct 2025

अक्षय कुमार फिर बनाएंगे साउथ की रीमेक, एक्शन में लौटेंगे खिलाड़ी कुमार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्मों का उनके प्रशंसकों को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में अभिनेता को 'जॉली एलएलबी 3' में देखा गया था, जहां उनके प्रदर्शन की काफी सराहना हुई। अब अक्षय एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही साउथ की सुपरहिट फिल्म 'संक्रांतिकी वास्तुनम' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इस तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म के रीमेक की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है, "अक्षय कुमार को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई है। उन्होंने फिल्म देखने के बाद खुद इसके हिंदी रीमेक का फैसला किया है।"

गौरतलब है कि मूल फिल्म 'संक्रांतिकी वास्तुनम' का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर अनिल रविपुडी ने किया था। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने 14 जनवरी 2025 को रिलीज होकर दुनियाभर में 250 से 300 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि हिंदी रीमेक के लिए इस वक्त कास्टिंग प्रक्रिया पर काम चल रहा है। हालांकि, फिल्म की लीड एक्ट्रेस को अभी फाइनल नहीं किया गया है। शूटिंग की शुरुआत पहले होनी थी, लेकिन अक्षय कुमार के व्यस्त शेड्यूल के चलते प्रोजेक्ट में कुछ देरी हो गई।

अगर अक्षय के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो, वह अगले साल यानी 2026 में 'भूत बंगला' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'हैवान', 'फिर हेरा फेरी 3' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी कई बड़ी फिल्में भी लाइन में हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय पहले भी साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक में काम कर चुके हैं, जैसे 'राउडी राठौर' और 'सरफिरा', जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं। अब देखना होगा कि 'संक्रांतिकी वास्तुनम' का हिंदी रूपांतरण दर्शकों पर क्या असर डालता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अक्षय कुमार फिर बनाएंगे साउथ की रीमेक, एक्शन में लौटेंगे खिल
हाल ही में अभिनेता को 'जॉली एलएलबी 3' में देखा गया था, जहां उनके प्रदर्शन की काफी सराहना हुई। अब अक्षय एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News