Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

आलिया भट्ट ने 'अल्फा' की शूटिंग को बताया करियर का सबसे मजेदार अनुभव

आलिया का कहना है कि इस फिल्म की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार और आनंददायक अनुभवों में से एक रही। भारत की पहली बड़े बजट की महिला-केंद्रित एक्शन फिल्मों में शामिल 'अल्फा' में आलिया के साथ शर्वरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

24 Jun 2026

आलिया भट्ट ने 'अल्फा' की शूटिंग को बताया करियर का सबसे मजेदार अनुभव

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'अल्फा' को लेकर अभिनेत्री आलिया भट्ट काफी उत्साहित हैं। आलिया का कहना है कि इस फिल्म की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार और आनंददायक अनुभवों में से एक रही। भारत की पहली बड़े बजट की महिला-केंद्रित एक्शन फिल्मों में शामिल 'अल्फा' में आलिया के साथ शर्वरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री के मुताबिक यह फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि एक खास सोच और एटीट्यूड का जश्न है।

आलिया ने कहा कि 'अल्फा' की दुनिया में कदम रखना उनके लिए बेहद रोमांचक रहा। उन्होंने बताया कि फिल्म ने उन्हें एक कलाकार के रूप में नई चुनौतियों का सामना करने का अवसर दिया। आलिया के अनुसार, "मुझे सबसे ज्यादा यह बात पसंद आई कि इस कहानी के केंद्र में दो महिलाएं हैं, जो पूरी एक्शन कहानी को आगे बढ़ाती हैं। ऐसा कम देखने को मिलता है और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास रहा।" उन्होंने कहा कि फिल्म भव्यता, रोमांच और दमदार एक्शन से भरपूर एक सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

अभिनेत्री ने फिल्म की टीम की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्देशक शिव रवैल, कलाकारों, एक्शन टीम और पूरे क्रू का उत्साह सेट पर हर दिन महसूस होता था। यही वजह थी कि वह रोज़ शूटिंग के लिए उत्साह के साथ सेट पर पहुंचती थीं। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और 'द रेलवे मेन' फेम निर्देशक शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आलिया भट्ट ने 'अल्फा' की शूटिंग को बताया करियर का सबसे मजेदा
आलिया का कहना है कि इस फिल्म की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार और आनंददायक अनुभवों में से एक रही। भारत की पहली बड़े बजट की महिला-केंद्रित एक्शन फिल्मों में श





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News