Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की हुई एंट्री

अभिनेता और निर्माता सोहम शाह की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म का हिस्सा बन गई हैं।

14 Jul 2026

'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की हुई एंट्री

अभिनेता और निर्माता सोहम शाह की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। इस ऐलान के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आलिया भट्ट के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें 'तुम्बाड' के प्रतीकात्मक लाल बैकग्राउंड, शैतानी गुड़िया, लालटेन और लाल घेरे जैसी झलकियां दिखाई गई हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। 'तुम्बाड 2' में आपका स्वागत है, आलिया भट्ट। प्रलय आएगा। सिनेमा में मिलते हैं। 03.12.2027।" इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 3 दिसंबर 2027 घोषित कर दी गई है।

आलिया भट्ट पहली बार किसी हॉरर फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। ऐसे में उनके प्रशंसकों के बीच इस नई भूमिका को लेकर खासा उत्साह है। फिल्म में सोहम शाह एक बार फिर मुख्य भूमिका निभाएंगे। इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भी फिल्म से जुड़ने की घोषणा की जा चुकी है, जिससे इसकी स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है।

वर्ष 2018 में रिलीज हुई 'तुम्बाड' भारतीय लोककथाओं पर आधारित एक चर्चित हॉरर फिल्म थी, जिसे अपनी अनोखी कहानी, दमदार निर्देशन और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी के लिए सराहा गया था। राही अनिल बर्वे के निर्देशन में बनी पहली फिल्म को समय के साथ कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। अब सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बन रही 'तुम्बाड 2' से दर्शकों को एक और रहस्यमयी और रोमांचक सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की हुई एंट्री
अभिनेता और निर्माता सोहम शाह की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म 'तुम्बाड 2' को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News