Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

'डोंट बी शाय' में आलिया भट्ट ने महिला दृष्टिकोण पर दी अहम राय

प्राइम वीडियो और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के सहयोग से बनी फिल्म 'डोंट बी शाय' ने लंदन में आयोजित 'प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स: इंटरनेशनल ओरिजिनल्स' इवेंट में खासा ध्यान आकर्षित किया। 12 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में आलिया भट्ट और निखिल माधोक एक साथ मंच पर नजर आए।

13 Feb 2026

'डोंट बी शाय' में आलिया भट्ट ने महिला दृष्टिकोण पर दी अहम राय

प्राइम वीडियो और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के सहयोग से बनी फिल्म 'डोंट बी शाय' ने लंदन में आयोजित 'प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स: इंटरनेशनल ओरिजिनल्स' इवेंट में खासा ध्यान आकर्षित किया। 12 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में आलिया भट्ट और निखिल माधोक एक साथ मंच पर नजर आए। यह इवेंट में शामिल एकमात्र भारतीय टाइटल था, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुर्खियां बटोरीं। फिल्म 20 वर्षीय श्यामिली 'शाय' दास की कहानी है, जिसकी सजी-संवरी जिंदगी एक अनचाहे मोड़ के बाद पूरी तरह बदल जाती है।

चर्चा के दौरान आलिया भट्ट ने कहा कि उनका झुकाव स्वाभाविक रूप से मजबूत महिला किरदारों की ओर रहता है, लेकिन फिल्म में दिलचस्प पुरुष पात्र भी हैं। उन्होंने कहा, "इस फिल्म में दो मेल कैरेक्टर्स को बेहद नए नजरिए से पेश किया गया है, जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं।" वहीं, प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक ने बताया कि मंच हमेशा से 'फीमेल फर्स्ट' कहानियों को बढ़ावा देता रहा है, ऐसी कहानियां जिनमें महिला किरदारों को मजबूती, बारीकी और अपनी पसंद-नापसंद की स्वतंत्रता के साथ लिखा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि कैमरे के आगे और पीछे नए टैलेंट को मौका देना उनकी प्राथमिकता है और 'डोंट बी शाय' इस सोच का बेहतरीन उदाहरण है।

आलिया ने फिल्म के अंदाज को क्लासिक और फ्रेश का मेल बताते हुए कहा कि इसमें समर और हॉलिडे फिल्म जैसी पुरानी यादों वाली फीलिंग है, लेकिन एक नई आवाज और ऊर्जा के साथ। इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत आलिया और शाहीन भट्ट द्वारा निर्मित इस फिल्म को स्रीती मुखर्जी ने लिखा और निर्देशित किया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'डोंट बी शाय' में आलिया भट्ट ने महिला दृष्टिकोण पर दी अहम रा
प्राइम वीडियो और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के सहयोग से बनी फिल्म 'डोंट बी शाय' ने लंदन में आयोजित 'प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स: इंटरनेशनल ओरिजिनल्स' इवेंट में खासा ध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News