Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट गिरफ्तार, 77 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

यह फर्जीवाड़ा मई, 2022 से अगस्त, 2024 के बीच की अवधि का बताया गया है। आलिया की मां सोनी राजदान की ओर से की गई शिकायत पर पुलिस ने कुछ महीने पहले ही मामला दर्ज किया था, जिसकी जांच के बाद अब यह गिरफ्तारी की गई है।

09 Jul 2025

आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट गिरफ्तार, 77 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को हाल ही में जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब पांच महीने की तलाश के बाद वेदिका प्रकाश शेट्टी को आखिरकार बेंगलुरु से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। उन पर आलिया के प्रोडक्शन हाउस 'एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड' और उनके निजी खातों से लगभग 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप हैै। यह फर्जीवाड़ा मई, 2022 से अगस्त, 2024 के बीच की अवधि का बताया गया है। आलिया की मां सोनी राजदान की ओर से की गई शिकायत पर पुलिस ने कुछ महीने पहले ही मामला दर्ज किया था, जिसकी जांच के बाद अब यह गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। पुलिस इस धोखाधड़ी केस में आगे की कार्रवाई में जुटी है। अब तक इस मामले पर न तो आलिया भट्ट और न ही उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

आलिया ने 'एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' की स्थापना 2021 में की थी और इस बैनर तले बनी उनकी पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' थी, जिसे काफी सराहना मिली थी। आलिया भट्ट को पिछली बार फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। यह एक एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है और इसकी रिलीज डेट 25 दिसंबर तय की गई है। इसके अलावा आलिया के पास संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वार' भी है। इस पीरियड ड्रामा में उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट गिरफ्तार, 77 लाख की धोख
यह फर्जीवाड़ा मई, 2022 से अगस्त, 2024 के बीच की अवधि का बताया गया है। आलिया की मां सोनी राजदान की ओर से की गई शिकायत पर पुलिस ने कुछ महीने पहले ही मामला दर्ज कि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News