Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं अलका याग्निक, भावुक संदेश शेयर किया

मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने के बाद एक भावुक संदेश शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। लंबे समय से गंभीर बीमारी सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस से जूझ रहीं अलका ने कहा कि बीते दो वर्षों का समय उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन इस कठिन दौर में प्रशंसकों का प्यार, दुआएं और समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत बने।

24 Jun 2026

पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं अलका याग्निक, भावुक संदेश शेयर किया

मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने के बाद एक भावुक संदेश शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। लंबे समय से गंभीर बीमारी सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस से जूझ रहीं अलका ने कहा कि बीते दो वर्षों का समय उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन इस कठिन दौर में प्रशंसकों का प्यार, दुआएं और समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत बने। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनके नाम का नहीं, बल्कि उन सभी श्रोताओं का भी है जिन्होंने उनकी आवाज को अपने जीवन का हिस्सा बनाया।

अलका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए नोट में लिखा कि पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान को स्वयं ग्रहण करना उनके लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण था। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके काम की पहचान के साथ-साथ उम्मीद, साहस और प्रेम की शक्ति का प्रतीक है। गायिका ने बताया कि वह धीरे-धीरे अपनी पुरानी जिंदगी और संगीत की दुनिया में लौटने की कोशिश कर रही हैं और यह वापसी सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन लाखों प्रशंसकों के लिए भी है जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का आभार जताते हुए अलका ने कहा कि वह इस सम्मान को विनम्रता और गर्व के साथ स्वीकार करती हैं।

अलका याग्निक ने वर्ष 2024 में खुलासा किया था कि वह सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके कारण उनकी गायकी भी प्रभावित हुई है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मुश्किल दौर से घबराई नहीं हैं और लगातार स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं अलका याग्निक, भावुक संदेश
मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने के बाद एक भावुक संदेश शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। लंबे समय से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News