Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां

लगातार हो रही बारिश से बक्सर में गंगा नदी बुधवार सुबह 6:00 बजे खतरे के स्तर 60.32 मीटर से 0.53 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर स्तर 62.09 मीटर (01-08-1948) से 1.24 मीटर नीचे है।

06 Aug 2025

बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां

पटना। बिहार में इन दिनों गंगा समेत सभी नदियां उफान पर हैं। बक्सर से लेकर पटना, भागलपुर और समस्तीपुर तक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार जा चुका है। इससे कई इलाकों में पानी अब घरों में घुसने लगा है। मौसम विभाग ने पटना में आगामी 24 घंटों के लिए मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। साथ ही राज्य के 19 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लगातार हो रही बारिश से बक्सर में गंगा नदी बुधवार सुबह 6:00 बजे खतरे के स्तर 60.32 मीटर से 0.53 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर स्तर 62.09 मीटर (01-08-1948) से 1.24 मीटर नीचे है। इसी तरह पटना जिले के दानापुर में गंगा नदी सुबह 6:00 बजे 51.92 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 51.2 मीटर से 0.72 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर 52.61 मीटर (15-08-2021) से 0.69 मीटर नीचे है।

पटना जिले के ही दीघाघाट में गंगा नदी आज सुबह 6 बजे 51.1 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो अपने खतरे के स्तर 50.45 मीटर से 0.65 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर 52.52 मीटर (23-08-1975) से 1.42 मीटर नीचे है। पटना जिले के गांधीघाट में गंगा नदी आज सुबह 6:00 बजे 49.87 मीटर के स्तर पर बह रही थी और इसमें वृद्धि 10.0 मिमी/घंटा की प्रवृत्ति है, जो इसके खतरे के स्तर 48.6 मीटर से 1.27 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 50.52 मीटर (21-08-2016) से 0.65 मीटर नीचे है।

पटना जिले के हाथीदह में गंगा नदी आज सुबह 6:00 बजे 42.74 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 41.76 मीटर से 0.98 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर (एचएफएल) 43.52 मीटर (16-08-2021) से 0.78 मीटर नीचे है। भोजपुर जिले के मौजमपुर में गंगा नदी आज सुबह 06:00 बजे 54.67 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 54.496 मीटर से 0.17 मीटर ऊपर और इसके पिछले जल स्तर स्तर 55.5 मीटर (23-09-2019) से 0.83 मीटर नीचे है।

भागलपुर जिले के कहलगांव में गंगा नदी सुबह 6:00 बजे 31.78 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 31.09 मीटर से 0.69 मीटर ऊपर और इसके पिछले जल स्तर स्तर 32.87 मीटर (17-09-2003) से 1.09 मीटर नीचे है। जिले के एकचारी में गंगा नदी आज सुबह 6:00 बजे 32.59 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 32.23 मीटर से 0.36 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 33.36 मीटर (01-10-2019) से 0.77 मीटर नीचे है।

समस्तीपुर जिले के मोहउद्दीन नगर में गंगा बेसिन में बाया नदी आज सुबह 06:00 बजे 43.54 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 43.47 मीटर से 0.07 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 44.97 मीटर (24-04-2021) से 1.43 मीटर नीचे है। खगड़िया जिले के खगड़िया में गंगा बेसिन में बूढ़ी गंडक नदी आज सुबह 6:00 बजे 37.54 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 36.58 मीटर से 0.96 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर (एचएफएल) 39.22 मीटर (16-08-1976) से 1.68 मीटर नीचे है। वैशाली जिले के लालगंज में गंगा बेसिन में गंडक नदी आज सुबह 06:00 बजे 51.2 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो इसके खतरे के स्तर 50.5 मीटर से 0.70 मीटर ऊपर और इसके पिछले उच्च जल स्तर 52.12 मीटर (02-10-2024) से 0.92 मीटर नीचे है।

बिहार में गंगा और अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर लेकर विभागिय मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जल संसाधन विभाग और बिहार सरकार बाढ़ नियंत्रण को लेकर हर स्तर पर सजग और सतर्क है। यदि कहीं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न भी होती है, तो आपदा राहत कार्यों के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित की जा चुकी हैं। तटबंधों की सतत् निगरानी, आवश्यक मरम्मति कार्य, पेट्रोलिंग और राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा समेत सभी प्रमुख
लगातार हो रही बारिश से बक्सर में गंगा नदी बुधवार सुबह 6:00 बजे खतरे के स्तर 60.32 मीटर से 0.53 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल स्तर स्तर 62.09 मीटर (01-08-1948)





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News