Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सभी छात्रों को मिलेगी टैब मनी, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

छात्रों को टैब खरीदने के लिये राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का खुलासा होने के बाद उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आश्वस्त किया है कि सभी छात्रों को टैब मनी जरूर मिलेगी

15 Nov 2024

 सभी छात्रों को मिलेगी टैब मनी,  मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

छात्रों को टैब खरीदने के लिये राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का खुलासा होने के बाद उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आश्वस्त किया है कि सभी छात्रों को टैब मनी जरूर मिलेगी। शुक्रवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल की अपनी चार दिवसीय दौरा समाप्त कर शुक्रवार को कोलकाता रवाना हो गईं।

दोपहर को जब मुख्यंमंत्री कोलकाता जाने के लिए बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंची तो पत्रकारों ने टैब भ्रष्टाचार के बारे में सवाल किया। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, देशभर में भ्रष्टाचार है। इस ग्रुप ने महाराष्ट्र, राजस्थान के कई प्रोजेक्ट्स को हाईजैक किया है। बंगाल में भी इस ग्रुप ने कदम रखा है। इस ग्रुप को पकड़ने वाले हम हैं। हमारा प्रशासन बहुत मजबूत है।

कुछ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। विशेष जांच दल ( सिट) का गठन हो गया है। वह अपराधियों को पकड़ने का काम करेगी। जिन छात्रों को टैब मनी नहीं मिली, उन्हें जल्द मिल जाएगी। इसके साथ ही बिरसा मुंडा और गुरु नानक की जयंती के मौके पर उन्होंने एयरपोर्ट पर खड़े होकर उन्हें नमन किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार उनकी पहाड़ की यात्रा बहुत अच्छी रही है। वह यहां फिर आयेंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सभी छात्रों को मिलेगी टैब मनी: मुख्यमंत्री
सभी छात्रों को मिलेगी टैब मनी, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News