Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

धर्मशाला में तीन अलग अलग पिचों पर खेले जाएंगे आईपीएल के तीनों मुकाबले

खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस में बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर पिचों के मिजाज को भी समझ सकेंगे। धर्मशाला के मैदान में तेज़ गेंदबाजों को रफ्तार के साथ उछाल के साथ बल्लेबाजों को शॉट खेलने में और स्पिनरों को भी मदद मिल पाएगी।

10 May 2026

धर्मशाला में तीन अलग अलग पिचों पर खेले जाएंगे आईपीएल के तीनों मुकाबले

धर्मशाला। एचपीसीए के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले जाने वाले तीन आईपीएल मुकाबले तीन अलग-अलग पिचों पर खेले जाएंगे। हर मुकाबला मैदान की नई पिच में होगा, जिससे हर मैच में नया रोमांच देखने को मिलेगा। वहीं टीमों के अभ्यास के लिए मैदान में दो, जबकि आउटडोर प्रैक्टिस मैदान में सात पिचें उपलब्ध रहेंगी। खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस में बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर पिचों के मिजाज को भी समझ सकेंगे। धर्मशाला के मैदान में तेज़ गेंदबाजों को रफ्तार के साथ उछाल के साथ बल्लेबाजों को शॉट खेलने में और स्पिनरों को भी मदद मिल पाएगी।

इससे पहले हुए अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों, एकदिवसीय व टी-20 सहित आईपीएल मैचों में भी पिचों ने कमाल का खेल दिखाया है। विदेशों की तर्ज पर धर्मशाला की तेज़ पिच विदेशी खिलाड़ियों की भी पंसदीदा रही है।

धर्मशाला स्टेडियम के मैदान में कुल नौ पिचें हैं। मध्य की पांच पिचों को अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बनाया गया है। इन पिचों में विकेट कैमरा लगाने की व्यवस्था भी है।

उधर, एचपीसीए के पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने कहा कि आईपीएल मैचों के लिए पिच तैयार कर ली गई हैं। खिलाड़ियों को खेलने के लिए अच्छी पिचें मिलेंगी, वहीं मैदान की आउटफील्ड भी बेहतर तरीके से ग्रांउड स्टाफ द्वारा तैयार की गई हैं।

बारिश की स्थिति में मैदान सुखाने को सब-एयर सिस्टम भी तैयार

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हल्की बारिश होने की स्थिति के बाद मैदान को सुखाने के लिए एडवांस सब एयर सिस्टम लगाया गया है, जो बारिश के बाद मैदान को करीब 15 से 20 मिनट में सुखाकर खेलने के लिए तैयार कर सकता है। वहीं, एचपीसीए के पास अपने सुपर सॉपर भी उपलब्ध हैं। इसमें अहम है कि हल्की बारिश के थमने पर सब-एयर सिस्टम काम कर पूरी तरह से मैदान को पानी सोखकर बाहर डक के माध्यम से निकालता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मशाला में तीन अलग अलग पिचों पर खेले जाएंगे आईपीएल के तीनो
खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस में बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर पिचों के मिजाज को भी समझ सकेंगे। धर्मशाला के मैदान में तेज़ गेंदबाजों को रफ्तार के साथ उछाल के साथ बल्लेबाजों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News