Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पहलगाम में 26 सैलानियों की नृशंस हत्या करने वाले तीनों आतंकी मारे गए, लोकसभा में बोले गृहमंत्री

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में ऑपरेशन सिन्दूर पर सोमवार से जारी चर्चा में भाग लेते हुए सदन और देश के साथ यह जानकारी साझा की।

29 Jul 2025

पहलगाम में 26 सैलानियों की नृशंस हत्या करने वाले तीनों आतंकी मारे गए, लोकसभा में बोले गृहमंत्री

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को धर्म पूछ कर 26 सैलानियों की नृशंस हत्या करने वाले तीनों आतंकवादी सोमवार को एक संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में ऑपरेशन सिन्दूर पर सोमवार से जारी चर्चा में भाग लेते हुए सदन और देश के साथ यह जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा, "मैं सदन के माध्यम से कल हुए 'ऑपेरशन महादेव' की जानकारी पूरे देश को देना चाहता हूं। कल 'ऑपेरशन महादेव' में सुलेमान, अफगान और हमज़ा जिब्रान नाम के तीन आतंकवादी सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए।"

गृहमंत्री ने कहा कि सुलेमान, लश्कर ए तैयबा का ए श्रेणी का कमांडर था। पहलगाम और गगनगीर आतंकी हमले में वो लिप्त था, इसके बहुत सारे सबूत हमारी एजेंसियों के पास हैं। अफगान और हमज़ा जिब्रान भी ए ग्रेड के आतंकवादी थे जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थे। 22 मई को सेंसर के माध्यम से आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई। फिर हमारी 4 पैरा के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने एक साथ आतंकवादियों को घेर लिया। जिन्होंने बैसरन घाटी में हमारे निर्दोष नागरिकों को मारा था, उनमें ये तीनों आतंकवादी शामिल थे और कल तीनों ही मारे गए।

उन्होंने कहा, "मैं सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के सभी जवानों को सदन और पूरे देश की ओर से बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं।"

गृहमंत्री ने कहा," मैं इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए 24 राष्ट्रीय राइफल्स (24 आरआर), 4 पैरा, जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बहादुर कर्मियों को बधाई देना चाहता हूं और अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं।"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहलगाम में 26 सैलानियों की नृशंस हत्या करने वाले तीनों आतंकी
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में ऑपरेशन सिन्दूर पर सोमवार से जारी चर्चा में भाग लेते हुए सदन और देश के साथ यह जानकारी साझा की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News