Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नंदीग्राम में सीआरपीएफ पर मारपीट का आरोप, तृणमूल ने चुनाव आयोग से की शिकायत

मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में कई जगह तनाव की घटनाएं सामने आईं। खास तौर पर कंचनपुर इलाके में कुछ ग्रामीणों ने केंद्रीय बल के जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके विरोध में स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया।

22 Apr 2026

नंदीग्राम में सीआरपीएफ पर मारपीट का आरोप, तृणमूल ने चुनाव आयोग से की शिकायत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच नंदीग्राम में केंद्रीय बल सीआरपीएफ पर ग्रामीणों के साथ मारपीट और भय पैदा करने का आरोप लगा है। तृणमूल कांग्रेस ने तस्वीरों के साथ चुनाव आयोग से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सीआरपीएफ भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रही है और केंद्रीय बल का राजनीतिक हित में इस्तेमाल किया जा रहा है।

मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में कई जगह तनाव की घटनाएं सामने आईं। खास तौर पर कंचनपुर इलाके में कुछ ग्रामीणों ने केंद्रीय बल के जवानों पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके विरोध में स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन भी किया।

खोकन सांतरा नामक एक स्थानीय युवक ने दावा किया कि वह काम के सिलसिले में हावड़ा में रहता है और मतदान के लिए घर लौटा था। उसके अनुसार, कुछ समझने से पहले ही केंद्रीय बल के जवानों ने उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना में चार लोग घायल हुए, जिनका इलाज नंदीग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कराया गया।

चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि 210-नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के खिलाफ अत्यधिक आपराधिक बल प्रयोग, धमकी और मारपीट की शिकायतें सामने आई हैं। पार्टी का आरोप है कि बिना किसी उकसावे के आम लोगों पर हमला किया गया।

तृणमूल ने घायल लोगों की तस्वीरें भी सबूत के तौर पर आयोग को सौंपी हैं। पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई न केवल अनैतिक है, बल्कि कानून के भी खिलाफ है। जिन बलों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने की जिम्मेदारी है, उनसे इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

केंद्रीय गृह मंत्रालय का उल्लेख करते हुए तृणमूल ने कहा कि सीआरपीएफ गृह मंत्रालय के अधीन आती है और भाजपा उसका दुरुपयोग कर रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि सीआरपीएफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए, आरोपित जवानों को निलंबित किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नंदीग्राम में सीआरपीएफ पर मारपीट का आरोप, तृणमूल ने चुनाव आय
मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में कई जगह तनाव की घटनाएं सामने आईं। खास तौर पर कंचनपुर इलाके में कुछ ग्रामीणों ने केंद्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News