Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत

परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उन्हें शौचालय जाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। कमजोर हालत में खुद चलकर शौचालय जाने की कोशिश के दौरान वे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

23 Mar 2026

आरजी कर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत

कोलकाता। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक बार फिर अव्यवस्था के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सोमवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान विश्वजीत सामंत के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उन्हें शौचालय जाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। कमजोर हालत में खुद चलकर शौचालय जाने की कोशिश के दौरान वे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, विश्वजीत को सांस लेने में दिक्कत और नाक से रक्तपात की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। रात में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत कुछ स्थिर हुई, लेकिन जब उन्होंने शौचालय जाने की इच्छा जताई तो पास में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने उन्हें बाहर या दूसरी मंजिल पर जाने को कहा, लेकिन वहां ले जाने के लिए स्ट्रेचर भी नहीं दिया गया।

मृतक की पत्नी इला सामंत ने बताया कि उन्हें थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन जब उन्होंने शौचालय जाने की बात कही तो किसी ने मदद नहीं की। बीमार व्यक्ति को पैदल जाने के लिए मजबूर किया गया, जिससे यह हादसा हुआ।

मृतक के बेटे विशाल सामंत ने कहा कि पास में शौचालय नहीं था। डॉक्टर ने बाहर या दूसरी मंजिल पर जाने को कहा। हम उन्हें किसी तरह ऊपर ले जा रहे थे, तभी वे अचानक गिर पड़े। अगर स्ट्रेचर या पास में शौचालय होता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टाला थाना में इस मामले में अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि यह अस्पताल हाल के दिनों में लगातार विवादों में रहा है। कुछ दिन पहले ही डुमडुम निवासी अरूप बनर्जी की अस्पताल के ट्रॉमा केयर भवन की लिफ्ट में फंसने से मौत हो गई थी। अगस्त 2024 में इसी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने अस्पताल की व्यवस्था, रखरखाव और मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, मरीज की मौत
परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उन्हें शौचालय जाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। कमजोर हालत में खुद चलकर शौचालय जाने की कोशिश के दौरान वे गिर पड





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News