Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

उच्च माध्यमिक गणित परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर सवालों का आरोप, छात्रों-अभिभावकों में चिंता

फिलहाल, गणित परीक्षा को लेकर उठे सवालों ने शिक्षा व्यवस्था और नई परीक्षा प्रणाली पर एक बार फिर बहस तेज कर दी है

19 Feb 2026

उच्च माध्यमिक गणित परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर सवालों का आरोप, छात्रों-अभिभावकों में चिंता

हुगली। पिछले गुरुवार से 2026 की उच्च माध्यमिक परीक्षा का अंतिम सत्र शुरू हुआ है। इस वर्ष पहली बार सत्र आधारित प्रणाली के तहत परीक्षा ली जा रही है। अब तक परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही थी, लेकिन गुरुवार को गणित की परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर तीन प्रश्न आने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे को लेकर परीक्षार्थी और अभिभावक चिंतित हैं, वहीं शिक्षानुरागी संगठन भी मुखर हो उठे हैं।
परीक्षार्थियों का कहना है कि गणित प्रश्नपत्र में कुछ ऐसे सवाल थे, जिनके उत्तर निर्धारित समय के भीतर लिखना कठिन था। शिक्षकों का आरोप है कि डिफरेंशियल इक्वेशन से जुड़ा एक प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर था। यह प्रश्न पांच(ए) में दिया गया था, जिसके पूरे दो अंक थे। इसके अलावा प्रश्न 11(बी) और (सी) को भी पाठ्यक्रम से बाहर बताया जा रहा है, जिनमें चार-चार अंक निर्धारित थे। इस तरह कुल 10 अंकों के प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर होने का दावा किया जा रहा है। शिक्षकों का यह भी कहना है कि कुछ प्रश्न ऐसे थे, जिन्हें सीमित समय और निर्धारित उत्तरपुस्तिका में हल करना छात्रों के लिए व्यावहारिक रूप से कठिन था।
शिक्षकों की शिकायत सामने आने के बाद पश्चिम बंग उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कहा गया है कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हालांकि परिषद के अध्यक्ष चिरंजीब भट्टाचार्य ने तीनों प्रश्न गलत होने के आरोप को खारिज किया है। उनका कहना है कि दो प्रश्नों को पाठ्यक्रम से बाहर के रूप में चिह्नित किया गया है और छात्रहित में परिषद जो भी जरूरी होगा, वह करेगी।
इस पूरे मामले को लेकर शिक्षानुरागी ऐक्य मंच ने उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के खिलाफ आवाज उठाई है। संगठन के महासचिव किंकर अधिकारी ने कहा कि इस बार छात्रों को पढ़ाई और कक्षाओं के लिए पहले ही बहुत कम समय मिला है। ऐसे में यदि पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पूछे गए हैं और कुछ सवालों के समाधान के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत पड़ती है, तो यह छात्रों के साथ अन्याय है। उन्होंने परिषद से उचित मूल्यांकन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
किंकर अधिकारी ने यह भी कहा कि उनका संगठन शुरू से ही सेमेस्टर प्रणाली का विरोध करता आ रहा है। उनके अनुसार, इतने कम समय में उच्च माध्यमिक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली न तो वैज्ञानिक है और न ही व्यावहारिक। सीमित अवधि में पूरा पाठ्यक्रम पढ़ाना संभव नहीं है, जिससे छात्रों की बुनियाद कमजोर होती है। उन्होंने सेमेस्टर प्रणाली को वापस लेने की मांग दोहराई।
फिलहाल, गणित परीक्षा को लेकर उठे सवालों ने शिक्षा व्यवस्था और नई परीक्षा प्रणाली पर एक बार फिर बहस तेज कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छात्रों-अभिभावकों में चिंता
फिलहाल, गणित परीक्षा को लेकर उठे सवालों ने शिक्षा व्यवस्था और नई परीक्षा प्रणाली पर एक बार फिर बहस तेज कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News