Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

फॉर्म-7 दाखिल करने पर पंचायत प्रतिनिधि की गिरफ्तारी का आरोप, शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर साधा निशाना

इस मामले ने राज्य में कानून व्यवस्था, पुलिस की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

20 Jan 2026

फॉर्म-7 दाखिल करने पर पंचायत प्रतिनिधि की गिरफ्तारी का आरोप, शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर साधा निशाना

कोलकाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत फॉर्म–7 जमा करने को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि फॉर्म–7 दाखिल करने के बाद एक निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि अमित मंडल के खिलाफ पुलिस ने गंभीर आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।
राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तामलुक थाना कांड संख्या 37/26 के तहत दर्ज यह मामला न केवल एक निर्दोष नागरिक को निशाना बनाने का प्रयास है, बल्कि यह भारत निर्वाचन आयोग के संवैधानिक अधिकारों को भी चुनौती देने जैसा है।
शुभेंदु अधिकारी का आरोप है कि फॉर्म–7 दाखिल करना एसआईआर प्रक्रिया का एक वैधानिक और अनिवार्य हिस्सा है, इसके बावजूद राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित होकर अमित मंडल पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की कई गंभीर धाराएं लगाई गईं। इनमें देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय एकता को खतरे में डालने, आपराधिक साजिश, झूठी जानकारी देने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और अफवाह फैलाने जैसी धाराएं शामिल हैं। इसके साथ ही जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 31 (झूठी घोषणा) भी लगाए जाने का दावा किया गया है।
नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई एसआईआर जैसी संवैधानिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश है और इससे आम नागरिकों तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।
शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि आयोग मूकदर्शक नहीं बना रह सकता, जब एक वैध चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने पर लोगों को पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले ने राज्य में कानून व्यवस्था, पुलिस की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फॉर्म-7 दाखिल करने पर पंचायत प्रतिनिधि की गिरफ्तारी का आरोप
इस मामले ने राज्य में कानून व्यवस्था, पुलिस की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News