Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

माइथोलॉजिकल फिल्म में फिर दिखेगी अल्लू अर्जुन–त्रिविक्रम की जोड़ी

अब वह इस सफलता को और आगे ले जाने के लिए एक बार फिर बेहद भव्य और महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर दांव लगाने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म न तो निर्देशक एटली के साथ बनने वाली 'AA22 x A6' है और न ही पुष्पा सीरीज से जुड़ी हुई, बल्कि इससे भी कहीं ज्यादा बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।

24 Dec 2025

माइथोलॉजिकल फिल्म में फिर दिखेगी अल्लू अर्जुन–त्रिविक्रम की जोड़ी

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी के जरिए पहले ही भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है। अब वह इस सफलता को और आगे ले जाने के लिए एक बार फिर बेहद भव्य और महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर दांव लगाने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म न तो निर्देशक एटली के साथ बनने वाली 'AA22 x A6' है और न ही पुष्पा सीरीज से जुड़ी हुई, बल्कि इससे भी कहीं ज्यादा बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। अल्लू अर्जुन इस बार निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ दोबारा हाथ मिलाने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलू' में नजर आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी।

पौराणिक महाकाव्य पर आधारित होगी फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की यह आगामी फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी पौराणिक फिल्मों में से एक होगी। फिल्म का अनुमानित बजट 1,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में अत्याधुनिक तकनीक और हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। सूत्रों का दावा है कि यह फिल्म न सिर्फ कहानी के स्तर पर बल्कि तकनीकी और रचनात्मक सीमाओं को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। फिलहाल फिल्म के टाइटल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता इस भव्य प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा आने वाले कुछ हफ्तों में कर सकते हैं। फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसका निर्माण कार्य फरवरी, 2027 से शुरू होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


माइथोलॉजिकल फिल्म में फिर दिखेगी अल्लू अर्जुन–त्रिविक्रम की
अब वह इस सफलता को और आगे ले जाने के लिए एक बार फिर बेहद भव्य और महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर दांव लगाने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म न तो निर्देशक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News