कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्ट ने सुनवाई के बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेजा है। हालांकि, हाई कोर्ट से अल्लू अर्जुन को राहत मिली है। हाई कोर्ट ने पुष्पा 2 स्टार को अंतरिम जमानत दे दी है।
पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अल्लू अर्जुन को नामपल्ली क्रिमनल कोर्ट ले जाया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्ट ने सुनवाई के बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेजा है। हालांकि, हाई कोर्ट से अल्लू अर्जुन को राहत मिली है। हाई कोर्ट ने पुष्पा 2 स्टार को अंतरिम जमानत दे दी है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है पुलिस अल्लू अर्जुन को अब चंचलगुड़ा जेल ले जाएगी। बता दें, अल्लू अर्जुन ने पहले ही तेलंगाना हाई कोर्ट में FIR रद्द करने की याचिका दायर की थी। तेलंगाना हाई कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुना दिया है। नामपल्ली क्रिमनल कोर्ट से रिमांड के बाद हाई कोर्ट से अल्लू अर्जुन को राहत मिली है। अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिल गई है।