Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शक्तिमान में रणवीर सिंह की जगह लेंगे अल्लू अर्जुन

इस आइकॉनिक किरदार पर फिल्म बनाने की घोषणा भी हो चुकी है और खबर थी कि शक्तिमान की भूमिका के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है। हालांकि, खुद मुकेश खन्ना इस फैसले से खुश नहीं थे। उन्होंने साफ तौर पर रणवीर को इस रोल के लिए उपयुक्त मानने से इनकार कर दिया और इसका विरोध किया।

14 Jun 2025

शक्तिमान में रणवीर सिंह की जगह लेंगे अल्लू अर्जुन

90 के दशक में 'शक्तिमान' हर भारतीय बच्चे का पसंदीदा सुपरहीरो था। जैसे ही यह शो टीवी पर आता, बच्चे स्क्रीन से नजरें हटाने को तैयार नहीं होते थे। मुकेश खन्ना द्वारा निभाया गया यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि स्पाइडरमैन और बैटमैन भी उसके सामने फीके लगने लगे। इस आइकॉनिक किरदार पर फिल्म बनाने की घोषणा भी हो चुकी है और खबर थी कि शक्तिमान की भूमिका के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है। हालांकि, खुद मुकेश खन्ना इस फैसले से खुश नहीं थे। उन्होंने साफ तौर पर रणवीर को इस रोल के लिए उपयुक्त मानने से इनकार कर दिया और इसका विरोध किया।

रणवीर सिंह के बाद अब हर ओर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम 'शक्तिमान' से जुड़ने की चर्चा जोरों पर है। अब खबर ये है कि उन्हें इस आइकॉनिक किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, "शक्तिमान का रीमेक अल्लू अर्जुन के साथ बनाया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्देशन मलयालम सुपरहीरो फिल्म 'मिन्नल मुरली' के डायरेक्टर बेसिल जोसेफ करेंगे। वह शक्तिमान की भूमिका के लिए अल्लू अर्जुन के साथ बातचीत कर चुके हैं।" यह फिल्म सोनी पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

'पुष्पा 2' की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। यहां तक कि 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना भी उनके फैन हो गए हैं। उन्होंने 'पुष्पा 2' देखने के बाद अल्लू अर्जुन की खुलकर तारीफ़ की और उन्हें शक्तिमान के किरदार में देखने की इच्छा जाहिर की। मुकेश खन्ना ने कहा था, "मुझे लगता है कि अल्लू अर्जुन को और भी कई दमदार भूमिकाओं में देखा जाना चाहिए। मैं तो ये भी कहना चाहूंगा कि अगर कोई शक्तिमान को फिर से पर्दे पर जीवंत कर सकता है, तो वो अल्लू अर्जुन हैं। उनमें इस किरदार को निभाने की पूरी काबिलियत है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शक्तिमान में रणवीर सिंह की जगह लेंगे अल्लू अर्जुन
इस आइकॉनिक किरदार पर फिल्म बनाने की घोषणा भी हो चुकी है और खबर थी कि शक्तिमान की भूमिका के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है। हालांकि, खुद मुकेश खन्ना इस फैसल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News