Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

डेबरा में भाजपा की जनसभा, शुभेंदु अधिकारी का हाथ थाम भाजपा में शामिल हुए अमल पांडा

डेबरा में भाजपा की जनसभा, शुभेंदु अधिकारी का हाथ थाम भाजपा में शामिल हुए अमल पांडा

10 Jan 2026

डेबरा में भाजपा की जनसभा, शुभेंदु अधिकारी का हाथ थाम भाजपा में शामिल हुए अमल पांडा

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कथित भ्रष्टाचार, चोरी, हत्या, बलात्कार और एसआईआर को लेकर “मिथ्याचार” के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार शाम पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा ब्लॉक अंतर्गत बौलासिनी इलाके के एक मैदान में “परिवर्तन संकल्प” जनसभा का आयोजन किया गया।

 

इस जनसभा में राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा के दौरान राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाने वाली घटना सामने आई, जब तृणमूल कांग्रेस के घाटाल सांगठनिक जिले के उपाध्यक्ष अमल पांडा ने तृणमूल छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शुभेंदु अधिकारी ने स्वयं अमल पांडा का भाजपा में स्वागत किया। शुभेंदु अधिकारी भरी सभा में अमल पांडा का हाथ पकड़कर जय श्री राम के नारे के साथ उनका भाजपा में अभिनंदन किया ।

 

अमल पांडा को सबंग क्षेत्र में “राजनीति के चाणक्य” के रूप में जाना जाता है। वे कभी सबंग के पूर्व विधायक एवं मंत्री डॉ. मानस भुइयां के करीबी सहयोगी और दाहिने हाथ माने जाते थे। उनके भाजपा में शामिल होने से सबंग समेत आसपास के क्षेत्रों की राजनीति में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि,

 

"राज्य की जनता अब परिवर्तन चाहती है और भाजपा ही पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार व अराजकता से मुक्त कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में और भी कई प्रभावशाली नेता तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे।"

 

अमल पांडा के इस कदम को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डेबरा में भाजपा की जनसभा
डेबरा में भाजपा की जनसभा, शुभेंदु अधिकारी का हाथ थाम भाजपा में शामिल हुए अमल पांडा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News