Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

अंबाती रायडू ने सुनील नरेन को बताया आईपीएल का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी

सुनील नरेन ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की 29 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने चार ओवरों के अपने स्पेल में 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। नरेन का यह 200वां आईपीएल मैच भी था।

17 May 2026

अंबाती रायडू ने सुनील नरेन को बताया आईपीएल का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी

कोलकाता। पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू का मानना है कि सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनका सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होता है।

सुनील नरेन ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की 29 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने चार ओवरों के अपने स्पेल में 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। नरेन का यह 200वां आईपीएल मैच भी था।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के ''टाइमआउट' शो पर रायडू ने कहा कि नरेन गेंद और बल्ले, दोनों से ही एक जबरदस्त मैच विनर खिलाड़ी हैं। आईपीएल में कई बेहतरीन खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन यह खिलाड़ी हमेशा सबसे अलग नजर आता है। मेरी नजर में वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। रायडू ने कहा कि मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर सुनील नरेन जैसे गेंदबाज का सामना करना हमेशा मुश्किल होता है, क्योंकि गेंद पिच पर रुककर आती है। ऐसे में अक्सर आप अपना सही संतुलन खो बैठते हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में नरेन, युजवेंद्र चहल (230 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (220 विकेट) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 205 विकेट दर्ज हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी भी हैं। नरेन 2012 से केकेआर के साथ हैं।

मैच की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में गुजरात की टीम चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी थी। टीम के लिए शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़े थे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंबाती रायडू ने सुनील नरेन को बताया आईपीएल का सबसे बेहतरीन ख
सुनील नरेन ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की 29 रनों से जीत में अहम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News