Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

मप्र के सिवनी में खंभे से टकराई एम्बुलेंस, बिहार के चार लोगों की मौत, पांच घायल

मृतकों में एक तीन साल का बच्चा भी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

01 Dec 2024

मप्र के सिवनी में खंभे से टकराई एम्बुलेंस, बिहार के चार लोगों की मौत, पांच घायल

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में धूमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार एंबुलेंस राहगीर को टक्कर मारने के बाद एक खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि खंभे से टकराने के बाद एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बिहार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में एक तीन साल का बच्चा भी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब 9 बजे जबलपुर रोड पर धारपाठा गांव के पास हुआ। लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि एम्बुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। इसी दौरान धूमा के धारपाठा गांव के पास तेज रफ्तार होने के कारण एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे एक राहगीर को टक्कर मारने के बाद खंभे से टकरा गई। इसके बाद सड़क से उतरकर एक खेत में जा घुसी।

थाना प्रभारी धुर्वे ने बताया कि एम्बुलेंस में आठ लोग सवार थे। इनमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रतिमा देवी (35) पत्नी लाल शाह निवासी बेतिया, बिहार, प्रिंस कुमार (चार वर्ष) पुत्र लाल शाह निवासी-बेतिया, बिहार, मुकेश शाह (36) पुत्र दीपलाल शाह निवासी- रक्सौल, बिहार और सुनील (40) पुत्र मदन शाह निवासी- गोकुल, बिहार के रूप में हुई है। इनमें से प्रतिमा देवी, मुकेश और प्रिंस (तीन वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल लखनादौन पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के सिवनी में खंभे से टकराई एम्बुलेंस, बिहार के चार लोगो
मृतकों में एक तीन साल का बच्चा भी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News