Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

फेक पीआर को लेकर अमीषा पटेल का फूटा गुस्सा

अमीषा ने लिखा कि कई अभिनेत्रियां बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल किए बिना ही खुद को सुपरस्टार और नंबर वन कहलवाने के लिए पीआर टीम पर पैसा खर्च कर रही हैं।

09 May 2026

फेक पीआर को लेकर अमीषा पटेल का फूटा गुस्सा

अमीषा पटेल एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा कर बॉलीवुड में बढ़ते 'फर्जी पीआर' कल्चर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने खासतौर पर युवा अभिनेत्रियों को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि आज सफलता प्रतिभा से नहीं, बल्कि पैसों और पीआर गेम्स के जरिए हासिल की जा रही है।

अमीषा ने लिखा कि कई अभिनेत्रियां बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल किए बिना ही खुद को सुपरस्टार और नंबर वन कहलवाने के लिए पीआर टीम पर पैसा खर्च कर रही हैं। उन्होंने कहा, "खुद को सुपरस्टार तभी कहें, जब आपने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा हो। सिर्फ औसत फिल्में करने या सेट पर मौजूद रहने से कोई स्टार नहीं बन जाता।" अभिनेत्री ने यह भी कहा कि आज के समय में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कोई बड़ी उपलब्धि नहीं रह गया है और लोगों को खुद को नंबर एक कहलवाने के लिए पीआर पर पैसा खर्च करना बंद करना चाहिए।

अपने पोस्ट में अमीषा ने यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया क्रिटिक्स पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि कुछ नकारात्मक यूट्यूबर्स सितारों की आलोचना कर अपना घर चलाते हैं, इसलिए उनसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। साथ ही अभिनेत्री ने कहा कि एक कलाकार तभी ग्लोबल सुपरस्टार बनता है, जब वह दुनियाभर में बड़ी हिट फिल्में देता है। उन्होंने अपनी फिल्मों 'कहो ना... प्यार है', 'गदर: एक प्रेम कथा' और 'गदर 2' का जिक्र करते हुए कहा कि ये उनकी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, लेकिन उनकी पीआर मशीनरी हमेशा कमजोर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फेक पीआर को लेकर अमीषा पटेल का फूटा गुस्सा
अमीषा ने लिखा कि कई अभिनेत्रियां बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल किए बिना ही खुद को सुपरस्टार और नंबर वन कहलवाने के लिए पीआर टीम पर पैसा खर्च कर रही हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News