Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिका ने की पहल, दोनों देशों के विदेशमंत्रियों से बात कर सीधे संवाद पर दिया जोर

अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की। इसके साथ ही रुबियो ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेशमंत्री इशाक डार से भी बात की। यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने अलग अलग वक्तव्य में दी।

10 May 2025

भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिका ने की पहल, दोनों देशों के विदेशमंत्रियों से बात कर सीधे संवाद पर दिया जोर

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को लेकर अमेरिका ने सक्रिय पहल की है। अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की। इसके साथ ही रुबियो ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेशमंत्री इशाक डार से भी बात की। यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने अलग अलग वक्तव्य में दी।

विदेशमंत्री एस जयशंकर ने एक पोस्ट में भी बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा िक भारत का दृष्टिकोण सदैव संतुलित एवं जिम्मेदाराना रहा है तथा आज भी ऐसा ही है। बातचीत के दौरान रुबियो ने जयशंकर से कहा कि दोनों देशों को तनाव कम करने के उपाय खोजने चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद की प्रक्रिया फिर से शुरू होनी चाहिए। इससे गलतफहमी से बचा जा सकेगा और स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा। रुबियो ने यह भी प्रस्ताव दिया कि अमेरिका दोनों देशों के बीच रचनात्मक बातचीत शुरू कराने में मदद कर सकता है। उनका कहना था कि इससे भविष्य में विवादों को टाला जा सकता है।

इसके साथ ही रुबियो ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री इशाक डार से भी बात की। इस बातचीत में भी उन्होंने वही बातें दोहराईं। उन्होंने जोर दिया कि दोनों पक्ष तनाव घटाने के रास्ते तलाशें और सीधा संवाद बहाल करें। साथ ही, अमेरिका की ओर से मदद का प्रस्ताव भी दिया गया। इससे पहले अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से फोन पर बातचीत की। बातचीत में रुबियो ने दोनों देशों से तनाव कम करने के रास्ते तलाशने का आग्रह किया और अमेरिका की ओर से रचनात्मक वार्ता शुरू कराने में मदद का प्रस्ताव भी दिया। अमेरिकी विदेशमंत्री का सीधा पाकिस्तान के सेना प्रमुख से बात करना महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। अभी तक वह केवल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बात करते रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिका ने की पहल, दोनों देशों के विद
अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की। इसके साथ ही रुबियो ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेशमंत्री इशाक डार से भी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News