Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अमावस्या पर आस्था की जगह रणक्षेत्र बना अम्हर्स्ट स्ट्रीट

मंदिर का द्वार बंद करने पर भड़के श्रद्धालु, पुलिस पर पथराव और लाठीचार्ज

18 Jan 2026

अमावस्या पर आस्था की जगह रणक्षेत्र बना अम्हर्स्ट स्ट्रीट

कोलकाता। महानगर का अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाका रविवार शाम उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब प्रसिद्ध श्यामसुंदरी (काली) मंदिर में पूजा को लेकर भारी बवाल हो गया। मंदिर का द्वार समय से पहले बंद किए जाने से नाराज श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। भीड़ की ओर से हुए पथराव के जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस हंगामे में कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। रविवार को अमावस्या की विशेष तिथि होने के कारण श्यामसुंदरी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे थे। मंदिर के बाहर संकरी सड़क पर लंबी कतारें लगी थीं। 
आरोप है कि शाम करीब 6 बजे मंदिर प्रबंधन ने अचानक मुख्य द्वार बंद कर दिया और आगे पूजा कराने से स्पष्ट इनकार कर दिया। बड़ी संख्या में ऐसे भक्त बाहर रह गए जिन्होंने घंटों इंतजार किया था और अभी तक अपनी डलिया नहीं चढ़ा पाए थे। द्वार बंद होने के बाद आक्रोशित श्रद्धालुओं की मंदिर प्रबंधन से तीखी बहस शुरू हो गई। सूचना पाकर अम्हस्र्ट स्ट्रीट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगानी शुरू की, जिससे तनाव और बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। 
हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। भगदड़ के दौरान सड़क पर पूजा के लिए लाए गए मिठाई के डिब्बे, अगरबत्तियां, फल और कपड़े बिखर गए। घटनास्थल पर जगह-जगह श्रद्धालुओं की चप्पलें छूटी हुई नजर आईं। भक्त का आरोप हैं कि पुलिस ने बिना किसी चेतावनी के धक्का-मुक्की शुरू की और हमें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर बंद करने की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जिससे यह स्थिति पैदा हुई। देर रात तक आम्हर्स्ट स्ट्रीट में अफरा-तफरी का माहौल रहा। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से उन लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने पथराव की शुरुआत की थी। मंदिर प्रबंधन की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सुरक्षा और आस्था के बीच टकराव कोलकाता के पुराने इलाकों में स्थित मंदिरों के पास संकरी सड़कों पर भीड़ प्रबंधन हमेशा से चुनौती रहा है। आज की घटना ने एक बार फिर मंदिर कमेटियों और स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय की कमी को उजागर कर दिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमावस्या पर आस्था की जगह रणक्षेत्र बना अम्हस्र्ट स्ट्रीट
मंदिर का द्वार बंद करने पर भड़के श्रद्धालु, पुलिस पर पथराव और लाठीचार्ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News