Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

भांगड़ में तनाव के बीच नौशाद सिद्दीकी ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील

वहीं न्यू टाउन से सटे हाथीशाला, कुलबेड़िया और जिरानगाछा में भी तृणमूल के पार्टी कार्यालयों पर कब्जे के आरोप आईएसएफ समर्थकों पर लगे हैं

06 May 2026

भांगड़ में तनाव के बीच नौशाद सिद्दीकी ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील

दक्षिण 24 परगना। जिले के भांगड़ इलाके में विधानसभा चुनाव के बाद भी राजनीतिक तनाव जारी है। आईएसएफ के चेयरमैन नौशाद सिद्दीकी ने दूसरी बार चुनाव जीतने के बाद मंगलवार देर शाम अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि भांगड़, कैनिंग और सोनारपुर इलाके में भाजपा और आईएसएफ के समर्थकों द्वारा तृणमूल कांग्रेस के कार्यालयों पर कब्जा करने और तोड़फोड़ करने के आरोप लगे हैं। कैनिंग पूर्व सीट से तृणमूल उम्मीदवार बहारुल इस्लाम की जीत के बावजूद जीवनतला क्षेत्र में तृणमूल नेता शौकत मोल्ला के कार्यालय और उनके फैन क्लब के दफ्तर पर आईएसएफ समर्थकों के कब्जे का आरोप है। शौकत मोल्ला का फोन भी बंद आ रहा है।
मंगलवार को निमकुड़िया गांव में भी हिंसा की घटना सामने आई। आरोप है कि तृणमूल का झंडा नहीं हटाने पर 50–60 आईएसएफ समर्थकों ने हाकिम अली मोल्ला के घर में घुसकर हमला किया। इस घटना में हाकिम अली और उनकी पत्नी आयशा बीबी को पीटा गया, जिससे आयशा बीबी और उनके बेटे फरीद अली मोल्ला के सिर में चोट लगी। एक अन्य बेटे फिरोज मोल्ला पर धारदार हथियार से हमला करने का भी आरोप है।
इसके अलावा मंगलवार देर शाम शांकशहर और चालताबेड़िया में कई घरों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत मिली है। काठालिया बस स्टैंड पर दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश के दौरान विजयगंज बाजार थाने की पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले इसी भांगड़ क्षेत्र में तृणमूल नेता रज्जाक खां की हत्या हुई थी। वहीं न्यू टाउन से सटे हाथीशाला, कुलबेड़िया और जिरानगाछा में भी तृणमूल के पार्टी कार्यालयों पर कब्जे के आरोप आईएसएफ समर्थकों पर लगे हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नौशाद सिद्दीकी ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील
वहीं न्यू टाउन से सटे हाथीशाला, कुलबेड़िया और जिरानगाछा में भी तृणमूल के पार्टी कार्यालयों पर कब्जे के आरोप आईएसएफ समर्थकों पर लगे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News