Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

तनाव के बीच 'लॉकडाउन' जैसी पाबंदियां 

मिलेनियम पार्क और फेरी सेवा पर लगा ताला

03 Apr 2026

तनाव के बीच 'लॉकडाउन' जैसी पाबंदियां 

कोलकाता, 3 अप्रैल। बंगाल में चुनावी रंजिश की आग अब महानगर के हृदय स्थल तक पहुँच गई है। कोलकाता के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के बाहर हुई हिंसक झड़प और उपजे भारी तनाव को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। कोलकाता पुलिस ने एहतियातन प्रसिद्ध मिलेनियम पार्क को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही हावड़ा और कोलकाता की लाइफलाइन मानी जाने वाली शिपिंग जेटी घाट की फेरी सेवा को भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। 
पुलिस की इस अति-सक्रियता ने पूरे स्टैंड रोड इलाके को एक छावनी में तब्दील कर दिया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए दो तृणमूल पार्षदों शांतिरंजन कुंडू और सचिन सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इन सभी पर गैर-जमानती धाराओं के तहत मुकदमा चलाया गया है। 
पुलिस के अनुसार, अगले आदेश तक किसी भी प्रकार के जमावड़े पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पार्क के भीतर मौजूद लोगों को भी बाहर निकाल दिया गया है और स्टैंड रोड के एक महत्वपूर्ण हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इस पूरे विवाद की जड़ में फॉर्म-6 यानी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बाहरी राज्यों के लोगों के नाम अवैध तरीके से बंगाल की मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और बैरिकेडिंग तोड़कर दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई और तोडफ़ोड़ हुई। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस को लाठीचार्ज की नौबत तक आने के बाद मोर्चा संभालना पड़ा। 
प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा कारणों से उठाए गए ये कदम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं। हावड़ा और कोलकाता के बीच फेरी सेवा बंद होने से दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पुलिस का तर्क है कि संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा सकती। निर्वाचन आयोग ने भी इस घटना पर रिपोर्ट तलब की है। वर्तमान परिस्थितियों को देखकर स्पष्ट है कि बंगाल का यह चुनाव केवल मतपेटियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़कों पर वर्चस्व की लड़ाई में तब्दील होता जा रहा है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तनाव के बीच 'लॉकडाउन' जैसी पाबंदियां 
मिलेनियम पार्क और फेरी सेवा पर लगा ताला





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News