Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

टी20 विश्वकप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का लीवर कैंसर से निधन

परिजनों के अनुसार खचंद्र सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और उनकी हालत स्थिर करने के लिए डॉक्टर लगातार रीनल थेरेपी दे रहे थे। गहन चिकित्सा के बावजूद उनकी सेहत में तेजी से गिरावट आई और अंततः उनका निधन हो गया।

27 Feb 2026

टी20 विश्वकप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का लीवर कैंसर से निधन

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का आज सुबह करीब 4 बजकर 36 मिनट पर स्टेज-4 लीवर कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां हाल के दिनों में उनकी तबीयत बेहद नाज़ुक हो गई थी और उनका इलाज चल रहा था।

परिजनों के अनुसार खचंद्र सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और उनकी हालत स्थिर करने के लिए डॉक्टर लगातार रीनल थेरेपी दे रहे थे। गहन चिकित्सा के बावजूद उनकी सेहत में तेजी से गिरावट आई और अंततः उनका निधन हो गया।

विश्व कप ड्यूटी के बीच निजी क्षति

यह दुखद घटना उस समय हुई जब रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप में व्यस्त थे। जिम्बाब्बे के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले से पहले जब उनके पिता की हालत बिगड़ी थी, तब वह घर लौटे थे। बाद में वह चेन्नई में टीम से दोबारा जुड़ गए थे। हालांकि पिता के।निधन के बाद वो वापस घर लौट गए हैं।

जिम्बाब्बे के खिलाफ मुकाबले में रिंकू सिंह अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे। टीम संयोजन में बदलाव करते हुए संजू सैमसन और अक्षर पटेल को शामिल किया गया था। संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में मौका मिला, ईशान किशन को नीचे भेजा गया और तिलक वर्मा को फिनिशर की भूमिका सौंपी गई। हालांकि रिंकू मैदान पर बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी टीम के साथ मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में अब तक रिंकू सिंह पांच मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 24 रन बनाए हैं और फिनिशर की अपनी निर्धारित भूमिका निभाई है।

आगे खेलेंगे या नहीं, संशय बरकरार

भारत को अब कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है, जो लगभग नॉकआउट जैसा है। ऐसे में रिंकू सिंह की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड या टीम प्रबंधन की ओर से अभी तक उनकी भागीदारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

टीम इंडिया जहां एक ओर महत्वपूर्ण मुकाबले की तैयारी कर रही है, वहीं खिलाड़ी अपने साथी के इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं।

हरभजन सिंह ने जताई संवेदना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “श्री खचंद्र सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ। टी20 विश्व कप के दौरान रिंकू और उनके परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन है। मेरी संवेदनाएं उनके और उनके परिजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

रिंकू सिंह के इस निजी शोक के बीच पूरा क्रिकेट जगत उनके साथ खड़ा है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टी20 विश्वकप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता
परिजनों के अनुसार खचंद्र सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और उनकी हालत स्थिर करने के लिए डॉक्टर लगातार रीनल थेरेपी दे रहे थे। गहन चिकित्सा के बावजूद उनकी सेहत में ते





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News