Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा में की बोट की सवारी, कोलकाता घाट पर शख्स को लगाया गले

नदिया और दक्षिण 24 परगना में गुरुवार को जनसभाओं को संबोधित करने, बेलूर मठ में दर्शन करने तथा हावड़ा में भव्य रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने रात्रि विश्राम राजभवन ( लोकभवन) में किया। सवेरा होने से कुछ पहले गंगा नदी के किनारे पहुंचे। उन्होंने मां गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। नौका विहार भी किया और हाथ में कैमरा लेकर नदी तट, हावड़ा पुल तथा आसपास के मनोहारी दृश्यों को कैद किया। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गईं।

24 Apr 2026

बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा में की बोट की सवारी, कोलकाता घाट पर शख्स को लगाया गले

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चुनावी रण के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। झारग्राम में झालमुरी खाने के बाद शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। कोलकाता के गंगा घाट पर उन्होंने बोट की सवारी की और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। गंगा घाट पर अचानक पहुंचे प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई थी। प्रोटोकॉल तोड़ते हुए उन्होंने लोगों से मुलाकात की, बातचीत की और एक व्यक्ति को गले से लगाया। प्रधानमंत्री से मिलकर वो शख्स अपनी जिंदगी की परेशानियों को बताते हुए भावुक हो गया। उनकी तस्वीर वायरल हो गई।

नदिया और दक्षिण 24 परगना में गुरुवार को जनसभाओं को संबोधित करने, बेलूर मठ में दर्शन करने तथा हावड़ा में भव्य रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने रात्रि विश्राम राजभवन ( लोकभवन) में किया। सवेरा होने से कुछ पहले गंगा नदी के किनारे पहुंचे। उन्होंने मां गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। नौका विहार भी किया और हाथ में कैमरा लेकर नदी तट, हावड़ा पुल तथा आसपास के मनोहारी दृश्यों को कैद किया। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गईं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि हर बंगाली के मन में गंगा का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि बंगाल की आत्मा में बहने वाली सांस्कृतिक धारा है। मां गंगा का पावन जल अपने साथ एक पूरी सभ्यता की शाश्वत चेतना को समेटे हुए है। गंगा तट पर बिताए समय के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय नाविकों और सुबह की सैर पर निकले लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने नाविकों की मेहनत, अनुशासन और कर्मठता की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणादायक बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हुगली के तट पर बिताया गया यह समय मां गंगा के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर था। साथ ही पश्चिम बंगाल के विकास और राज्य की जनता की समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार शाम प्रधानमंत्री ने हावड़ा से कोलकाता तक विशाल रोड शो किया, जिसमें जनसैलाब उमड़ा। उन्होंने कहा था कि बंगाल के हर कोने में परिवर्तन की इच्छा स्पष्ट दिखाई दे रही है। शुक्रवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा में
नदिया और दक्षिण 24 परगना में गुरुवार को जनसभाओं को संबोधित करने, बेलूर मठ में दर्शन करने तथा हावड़ा में भव्य रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने रात्रि विश्राम राजभवन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News