Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अमित शाह ने अहमदाबाद में 405 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन और शिलान्यास

शहर को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से अहमदाबाद महानगरपालिका द्वारा ‘मिशन फाइव मिलियन ट्री’ के तहत भव्य सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को साइंस सिटी के विज्ञान भवन में आयोजित मेगा कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 405 करोड़ की विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
 

12 Jul 2026

अमित शाह ने अहमदाबाद में 405 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन और शिलान्यास

अहमदाबाद। शहर को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से अहमदाबाद महानगरपालिका द्वारा ‘मिशन फाइव मिलियन ट्री’ के तहत भव्य सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को साइंस सिटी के विज्ञान भवन में आयोजित मेगा कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 405 करोड़ की विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

‘मिशन फाइव मिलियन ट्री’ परियोजना के तहत शहर में हरित विकास को बढ़ावा देने वाले हेरिटेज पार्क और 101 ऑक्सीजन पार्क-अर्बन फॉरेस्ट का भी अमित शाह ने लोकार्पण किया। ग्रीन मोबिलिटी के तहत बीआरटीएस नेटवर्क में 80 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की गई। इसके साथ ही एएमटीएस के बेड़े में भी 75 नई एसी बसें शामिल की गईं।

कार्यक्रम के दौरान 60.68 करोड़ की लागत से निर्मित 188 आधुनिक सरकारी आवासों का भी ई-लोकार्पण किया गया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने भाड़ज, बोपल और वाडज सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।

इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि आज मैं अहमदाबाद शहर और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों को हृदय से नमन और अभिनंदन करता हूं। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आज एक ही दिन में नागरिकों ने मिलकर 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पौधे लगाने का भगीरथ कार्य किया है, जबकि अहमदाबाद शहर की तीनों लोकसभा सीटों में अलग से 50 लाख पौधे लगाने का महाअभियान चलाया गया है।

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जब उन्होंने बैठक में यह विचार रखा था, तब किसी ने स्पष्ट रूप से हां या ना नहीं कहा था, लेकिन आज जनता ने इसे साकार कर दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में हरित आवरण बढ़ाने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आह्वान किया है, ताकि लोग अपनी मां और धरती माता की स्मृति में एक-एक पौधा लगाएं।

अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार के केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने सात वर्षों में 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा आज अत्यंत आवश्यक हो गई है। वाहनों के बढ़ते उपयोग से कार्बन उत्सर्जन और प्रदूषण में लगातार वृद्धि हो रही है, इसलिए शहरों में हरियाली बढ़ाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

उन्होंने कहा कि गांधीनगर क्षेत्र में पहले केवल 12 पार्क थे, जबकि अब 61 नए ऑक्सीजन पार्कों का लोकार्पण किया गया है। पूरे अहमदाबाद में अहमदाबाद महानगरपालिका द्वारा 101 ऑक्सीजन पार्क विकसित किए गए हैं। इस आयोजन के लिए उन्होंने अहमदाबाद महानगरपालिका और मेयर हितेश बारोट को बधाई दी। उन्होंने बताया कि महानगरपालिका ने नागरिकों के घरों तक पौधे पहुंचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था भी की है।

अमित शाह ने कहा, “मैंने वर्ष 2029 के चुनाव तक इस क्षेत्र में 20 प्रतिशत हरियाली बढ़ाने का व्यक्तिगत संकल्प लिया है।”

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ गांधीनगर क्षेत्र ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी अग्रणी है। देश में सबसे अधिक सोलर रूफटॉप वाले क्षेत्रों में गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र प्रमुख है। प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से नई इलेक्ट्रिक बसों को भी सेवा में शामिल किया गया है, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।

अमित शाह ने बताया कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक कुल 1,25,93,513 पौधे लगाने का कार्य पूरा होने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में अब तक कुल 28,492 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

अंत में उन्होंने नागरिकों से दो विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सोसायटी का कोई कोना पेड़ के बिना खाली न रहे और अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को रहने योग्य बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने घरों पर सोलर रूफटॉप लगाने का आह्वान करते हुए कहा, “आइए, हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को ग्रीन और क्लीन बनाएं।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमित शाह ने अहमदाबाद में 405 करोड़ के विकास कार्यों का किया
शहर को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से अहमदाबाद महानगरपालिका द्वारा ‘मिशन फाइव मिलियन ट्री’ के तहत भव्य सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News