Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अमित शाह ने बंगाल के लिए किया भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को तीन हजार भत्ता, बस यात्रा फ्री

घोषणापत्र में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान किया गया है। भाजपा ने वादा किया है कि महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को 15000 रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की गई है।

10 Apr 2026

अमित शाह ने बंगाल के लिए किया भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को तीन हजार भत्ता, बस यात्रा फ्री

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य में सत्ता में आने पर कई बड़े वादे किए और विकास, रोजगार, महिला सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

घोषणापत्र में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान किया गया है। भाजपा ने वादा किया है कि महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को 15000 रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की गई है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता देने और योग्य उम्मीदवारों को पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए स्थायी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत मिलने वाली 6000 रुपये की राशि के साथ राज्य की ओर से 3000 रुपये जोड़कर कुल 9000 रुपये देने का वादा किया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना को राज्य की योजनाओं के साथ जोड़कर गरीबों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की बात कही गई है। उत्तर बंगाल में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल बनाने की घोषणा भी की गई है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सभी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, हर मंडल में महिला थाना और प्रत्येक पुलिस जिले में महिला डेस्क स्थापित करने का वादा किया गया है। साथ ही महिलाओं के लिए 100 प्रतिशत मुफ्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देने की बात भी कही गई है।

घोषणापत्र में कोलकाता के लिए 10 वर्षों का विशेष विकास योजना, उत्तर बंगाल में एम्स, खेल विश्वविद्यालय, चार नए उपनगरों का निर्माण और दार्जिलिंग को हेरिटेज पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का भी उल्लेख है।

राजनीतिक तौर पर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर “भयमुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त बंगाल” बनाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य का मुख्यमंत्री बंगाल से ही चुना जाएगा।

इसके अलावा, शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर किसी भी मौजूदा जनकल्याणकारी योजना को बंद नहीं किया जाएगा और “मछली-डिम” जैसी खाद्य योजनाएं भी जारी रहेंगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमित शाह ने बंगाल के लिए किया भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, म
घोषणापत्र में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान किया गया है। भाजपा ने वादा किया है कि महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3000 रुपये दि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News