Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-वह संसद में चाय-पकोड़े खाने जाते हैं

इस दाैरान उन्हाेंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वह संसद में चाय पकोड़े खाने जाते हैं। राहुल गांधी को संसद की जानकारी नहीं है। संसद ब्रेकफास्ट करने की जगह नहीं है।

15 Mar 2026

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-वह संसद में चाय-पकोड़े खाने जाते हैं

गुवाहाटी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने असम दौरे के दूसरे रविवार काे राज्य की स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत आदिशक्ति कामाख्या और महापुरुषों लचित बरफुकन, वीर चिलाराय, महाराज पृथु को याद करते हुए किया। इस दाैरान उन्हाेंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वह संसद में चाय पकोड़े खाने जाते हैं। राहुल गांधी को संसद की जानकारी नहीं है। संसद ब्रेकफास्ट करने की जगह नहीं है।

गुवाहाटी के बिरुवारी में केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने प्राज्योतिष मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में प्रदेश की भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के काम-काज की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘10 साल पहले राज्य की स्वास्थ्य सेवा बहुत ही निम्न स्तर की थी। आज असम की स्वास्थ्य सेवा काफी बेहतर है। असम में कई अच्छे मेडिकल संस्थान बने हैं। कैंसर संस्थान के निर्माण से स्वास्थ्य क्षेत्र को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिला है।’’ रतन टाटा को गृहमंत्री अमित शाह ने याद किया। शाह ने कहा, ‘‘सरकारी अस्पताल में प्रोटॉन थेरेपी वाला देश का पहला राज्य असम बनने जा रहा है। पूर्वोत्तर में कैंसर रोगियों की संख्या अधिक है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखा। राज्यवासियों की सेहत की परवाह कांग्रेस को नहीं थी। पूर्वोत्तर में कैंसर रोगियों की संख्या अधिक है।

मुखबर होकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम से ही प्रधानमंत्री बने थे डॉ. मनमोहन सिंह। असम के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मनमोहन सिंह ने कोई कदम नहीं उठाया। कांग्रेस के दिनों में स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार होने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी कुछ नहीं कह सकते, भागते रहते हैं और जहां भारत की ताकत देखने के लिए दुनिया से लोग आते हैं, वहां राहुल गांधी विरोध करते हैं। भारत के आई शिखर सम्मेलन की पूरी दुनिया में प्रशंसा की गई, उस सम्मेलन का कांग्रेस ने विरोध किया। मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते राहुल गांधी भारत का विरोध करने लगे हैं। राहुल गांधी के इस कार्य की निंदा अमित शाह ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध करके देश की निंदा कर रहे हैं राहुल गांधी।

अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान असम की पूर्व की कांग्रेस और भाजपा की दस वर्षों की सरकार के कार्यक्रमों और कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि असम स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-वह संसद में चाय-
इस दाैरान उन्हाेंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वह संसद में चाय पकोड़े खाने जाते हैं। राहुल गांधी को संसद की जानकारी नहीं है। संसद ब्रेकफास्ट करने क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News