Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह 31 जनवरी को सिलीगुड़ी में करेंगे संगठनात्मक बैठक

अमित शाह की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है और आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारी को गति मिलेगी

28 Jan 2026

विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह 31 जनवरी को सिलीगुड़ी में करेंगे संगठनात्मक बैठक

सिलीगुड़ी। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह 31 जनवरी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा किसी जनसभा या रोड शो के लिए नहीं, बल्कि पार्टी संगठन को मज़बूत करने के उद्देश्य से आयोजित एक विशेष बैठक के लिए होगा।
यह महत्वपूर्ण बैठक 31 जनवरी को दोपहर तीन बजे बागडोगरा स्थित गोसाईपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी मैदान में आयोजित की जाएगी। बैठक की संपूर्ण जिम्मेदारी सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिला भाजपा कमेटी को सौंपी गई है। इस बैठक में उत्तर बंगाल के तीन प्रशासनिक जिलों और दो संगठनात्मक जिलों के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों से पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, बूथ अध्यक्षों से लेकर जिला कमेटी के सदस्यों तक सभी पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को बैठक में बुलाया गया है।
इस बैठक के माध्यम से पार्टी नेतृत्व का फोकस निष्क्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने पर रहेगा। इसके साथ ही संगठन की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं संगठनात्मक ढांचे का आकलन करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक की चुनावी रणनीति पर स्पष्ट दिशा-निर्देश देंगे।
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक उत्तर बंगाल में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। अमित शाह की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है और आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारी को गति मिलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमित शाह 31 जनवरी को सिलीगुड़ी में करेंगे बैठक
अमित शाह की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है और आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारी को गति मिलेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News