Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अमिताभ बच्चन की 'केबीसी 17' से भावुक विदाई

इस खास मौके पर शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बेहद भावुक नजर आए। करीब दो दशकों से केबीसी का चेहरा रहे बिग बी ने दर्शकों के साथ अपने लंबे और गहरे रिश्ते को याद करते हुए ऐसे शब्द कहे, जिन्होंने हर किसी की आंखें नम कर दीं। उनकी विदाई ने न सिर्फ स्टूडियो में मौजूद लोगों, बल्कि टीवी के सामने बैठे करोड़ों दर्शकों को भी भावुक कर दिया।

03 Jan 2026

अमिताभ बच्चन की 'केबीसी 17' से भावुक विदाई

टीवी के सबसे चर्चित और लोकप्रिय क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 17वां सीजन अपने भव्य फिनाले के साथ भावनाओं के सैलाब में खत्म हो गया। इस खास मौके पर शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बेहद भावुक नजर आए। करीब दो दशकों से केबीसी का चेहरा रहे बिग बी ने दर्शकों के साथ अपने लंबे और गहरे रिश्ते को याद करते हुए ऐसे शब्द कहे, जिन्होंने हर किसी की आंखें नम कर दीं। उनकी विदाई ने न सिर्फ स्टूडियो में मौजूद लोगों, बल्कि टीवी के सामने बैठे करोड़ों दर्शकों को भी भावुक कर दिया।

फिनाले के दौरान जब अमिताभ बच्चन ने मंच से विदाई के शब्द कहे, तो उनकी आवाज भर्रा गई और आंखों में नमी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा, 'देवियों और सज्जनों, अब ये दौर समाप्त होता है। वैसे तो शो के कई दौर आते-जाते रहते हैं, लेकिन हमारे इस मंच पर इसे विदाई नहीं, बल्कि जुदाई कहा जाता है।" इसके बाद उन्होंने स्टूडियो की खाली होती कुर्सियों, बुझती रोशनियों और थमती तालियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह हंसती-खेलती दुनिया कुछ महीनों के लिए खामोश हो जाएगी, लेकिन इन पलों की मिठास हमेशा दिलों में बनी रहेगी।

इसी बीच स्टूडियो स्क्रीन पर प्रतियोगियों के संघर्ष और केबीसी के ऐतिहासिक पलों का एक खास वीडियो दिखाया गया, जिसे देखकर अमिताभ खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखें छलक आईं। वीडियो खत्म होते ही पूरा स्टूडियो तालियों से गूंज उठा और बिग बी को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। भावुक होते हुए उन्होंने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जब शब्द कम पड़ जाते हैं, तब संगीत दिल से दिल को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने यह भी कहा, "जब भी मैं हंसा, आप मेरे साथ हंसे और जब मैं रोया, आप भी मेरे साथ रोए। अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा आप सभी के साथ बिताना मेरे लिए सम्मान की बात है।" अमिताभ के इन शब्दों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि 'कौन बनेगा करोड़पति' सिर्फ एक गेम शो नहीं, बल्कि उम्मीद, रिश्तों और सपनों का एक भावनात्मक सफर है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमिताभ बच्चन की 'केबीसी 17' से भावुक विदाई
इस खास मौके पर शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बेहद भावुक नजर आए। करीब दो दशकों से केबीसी का चेहरा रहे बिग बी ने दर्शकों के साथ अपने लंबे और गहरे रि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News