Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

अमृतसर जाने वाली फ्लाइट पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंची, बाद में हुई देरी, यात्री हुए परेशान

दिल्ली से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-479 तकनीकी खराबी के भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। घटना सोमवार रात की है। पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी की चेतावनी के बाद विमान ने यू-टर्न लिया और भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लौट आया।

24 Jun 2026

अमृतसर जाने वाली फ्लाइट पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंची, बाद में हुई देरी, यात्री हुए परेशान

नई दिल्ली। दिल्ली से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-479 तकनीकी खराबी के भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। घटना सोमवार रात की है। पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी की चेतावनी के बाद विमान ने यू-टर्न लिया और भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लौट आया। वहीं, अमृतसर में नाम लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण फ्लाइट को वापसी दिल्ली लौटना पड़ा जिसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

अभी तक इसपर अधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि तकनीकी खराबी के चलते विमान अपने तय मार्ग से भटक गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक एयरबस ए321 विमान ने सोमवार रात 9 बजकर 07 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खामी आने से विमान अपने निर्धारित रूट से भटक गया। हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और विमान को वापस मोड़ दिया गया।

वहीं, अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्धारित समय निकल जाने के कारण विमान को अमृतसर में उतारने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली ले जाया गया, जहां सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। करीब दो घंटे बाद दोबारा अनुमति मिलने पर विमान ने अमृतसर के लिए उड़ान भरी और तड़के करीब ढाई बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

इस घटना के कारण यात्रियों को करीब चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। जिन्हें रात 10 बजकर 30 मिनट तक अमृतसर पहुंचना था, वे देर रात अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमृतसर जाने वाली फ्लाइट पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंची
दिल्ली से अमृतसर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-479 तकनीकी खराबी के भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। घटना सोमवार रात की है। पाकिस्तान की एयर ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News