Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

रांची से टीएसपीसी से जुड़ा सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

19 Dec 2025

रांची से टीएसपीसी से जुड़ा सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

रांची। रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) से जुड़े एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि सलमान पर आरोप है कि उसने इसी माह 16 दिसंबर को खलारी थाना क्षेत्र में लेवी वसूली के उद्देश्य से फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की घटना को अंजाम दिया था।

घटना के बाद रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। जंगली और पहाड़ी इलाकों में उग्रवादियों की सक्रियता को देखते हुए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टीपीसी के सब-जोनल कमांडर देव जी के दस्ते से जुड़े कुछ उग्रवादी लेवी वसूली के लिए निकलने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसके अन्य साथी जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार सलमान खान, टीपीसी के शीर्ष कमांडर देवा उर्फ आदिल के सक्रिय दस्ते से जुड़ा हुआ है और संगठन के लिए लेवी वसूली तथा दहशत फैलाने जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है।

छापेमारी टीम में खलारी और मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस फरार उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रांची से टीएसपीसी से जुड़ा सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार
मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खलारी थाना क्षेत्र का निवा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News