Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

विविध क्षमताओं वाले बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

इस आयोजन का उद्देश्य विशेष क्षमताओं वाले बच्चों को समान अवसर प्रदान करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में समावेशन की भावना को सुदृढ़ करना था।

20 Jan 2026

विविध क्षमताओं वाले बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

कोलकाता। रोटरी क्लब ऑ$फ कलकत्ता पार्क प्वाइंट के तत्वावधान में रोटरी इंटरनेशनल जि़ला 3291 द्वारा पार्क स्ट्रीट स्थित फ्री मेसन्स सोसाइटी मैदान में विविध क्षमताओं वाले बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विशेष क्षमताओं वाले बच्चों को समान अवसर प्रदान करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में समावेशन की भावना को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटेरियन सुदेशना नंदा, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑ$फ कलकत्ता पार्क प्वाइंट द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों, उनके अभिभावकों, सहभागी गैर-सरकारी संगठनों तथा उपस्थित रोटरी सदस्यों का स्वागत किया। इसके पश्चात औपचारिक उद्घाटन हेतु कार्यक्रम मुख्य अतिथि, जि़ला गवर्नर रोटेरियन डॉ. रामेंदु होमचौधुरी (कार्यकाल 2025-26) को सौंपा गया। अपने संबोधन में जि़ला गवर्नर डॉ. रामेंदु होमचौधुरी ने कहा कि रोटरी सदैव समावेशन, गरिमा और प्रत्येक बच्चे को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ाता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सुमित अग्रवाल ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा उन्हें अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस आयोजन को रोटरी इंटरनेशनल जि़ला 3291 के अनेक रोटरी क्लबों के सहयोग से सफल बनाया गया। प्रमुख सहयोगी क्लबों में रोटरी क्लब ऑ$फ कलकत्ता चौरंगी, कलकत्ता एंडेवर, कलकत्ता महानगर, कलकत्ता मेफेयर, कलकत्ता मिडटाउन, कलकत्ता मिलेनियम, कलकत्ता प्रेसिडेंसी, कलकत्ता विक्टोरिया एवं गार्डन रीच शामिल रहे। इसके अतिरिक्त सहयोगी मेज़बान क्लबों के रूप में रोटरी क्लब ऑ$फ आबाहमान कोलकाता, कलकत्ता अव्याना, बालिगंज, बेलूर तथा कोलकाता सुभाष सरोवर ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

खेलकूद प्रतियोगिता में आशा निकेतन, बिग लीप इनक्लूसिव फाउंडेशन, आईसीआरएसडी, क्रीड़ागन, मनोविकास केंद्र, मेंटएड, मेन्टल हेल्थ एंड वेलनेस ट्रस्ट तथा नोबल मिशन सहित आठ गैर-सरकारी संगठनों ने सहभागिता की। इनके माध्यम से लगभग 120 बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को सहभागिता पदक प्रदान किए गए, जबकि विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और अभिभावकों के मन में गर्व छोड़ते हुए अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विविध क्षमताओं वाले बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
इस आयोजन का उद्देश्य विशेष क्षमताओं वाले बच्चों को समान अवसर प्रदान करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में समावेशन की भावना को सुदृढ़ करना था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News