Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

सेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित, विमान काे निकालने की कवायद शुरू

मौके पर पहुंचे एयरफोर्स के अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि तालाब में दल-दल होने की वजह से विमान को निकालने में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेनी विमान एयरपोर्ट बमरौली से उड़ा था और उड़ान भरने के बाद ही दोनों पायलटों को विमान में कमीआने की जानकारी हो गई थी।

21 Jan 2026

 सेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित, विमान काे निकालने की कवायद शुरू

प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले के जार्जटाउन थाना क्षेत्र में सेना का एक ट्रेनी विमान नगर में स्थित केपी ग्राउंड के पीछे एक तालाब में गिर गया है। विमान के दोनों पायलटों को सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सेना की रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है और तालाब से विमान निकालने की कवायद चल रही है।

मौके पर पहुंचे एयरफोर्स के अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि तालाब में दल-दल होने की वजह से विमान को निकालने में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेनी विमान एयरपोर्ट बमरौली से उड़ा था और उड़ान भरने के बाद ही दोनों पायलटों को विमान में कमीआने की जानकारी हो गई थी। इस संबंध में तत्काल सूचना एयरफोर्स के अधिकारियों को सूचना दी गई।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि बमरौली से फाफामऊ क्षेत्र के लिए उड़ान भरने वाला एक ट्रेनी विमान केपी कालेज के पीछे स्थित तालाब में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल एसीपी कर्नलगंज, जार्जटाउन थाने की पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमें के साथ पहुंच गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने दोनों पायलटों को विमान से सुरक्षित बाहर निकला लिया था। दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

घटना के बाद कुछ ही देर में एयरफोर्स और सेना की रेसक्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी दमकल गाड़ी के साथ पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसडीआरएफ के एसआई रमेश वर्मा और सिपाही अरुण यादव मौके पर हैं । तालाब में जलकुंभी होने के कारण गिरने का प्रभाव बहुत कम हो गया, जिससे पायलटों की जान बच गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सेना का ट्रेनी विमान तालाब में गिरा, दोनों पायलट सुरक्षित,
मौके पर पहुंचे एयरफोर्स के अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि तालाब में दल-दल होने की वजह से विमान को निकालने में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेनी विमान एयरप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News