Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

ट्रांसजेंडर समाज के सशक्तिकरण पर विकास भवन में अहम बैठक संपन्न

राज्य सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर समाज के लिए एक व्यापक स्किल डेवलपमेंट योजना शुरू कर सकती है

25 May 2026

ट्रांसजेंडर समाज के सशक्तिकरण पर विकास भवन में अहम बैठक संपन्न

कोलकाता। कोलकाता के विकास भवन में सोमवार को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ ट्रांसजेंडर समाज के समग्र विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंत्री अग्निमित्रा पाल ने की, जहां ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ठोस योजनाएं बनाने पर जोर दिया गया। अग्निमित्रा पाल ने स्पष्ट कहा कि समाज में ट्रांसजेंडर लोगों को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि अवसर और सम्मान की आवश्यकता है।
मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हमने आज ट्रांसजेंडर समाज के वेलफेयर पर गंभीरता से विचार किया। अक्सर देखा जाता है कि ट्रैफिक सिग्नल या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ट्रांसजेंडर लोग भीख मांगने को मजबूर होते हैं। हमारी कोशिश है कि उन्हें इस स्थिति से बाहर निकालकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके लिए स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को कॉस्मेटिक सेक्टर, ब्यूटी सर्विसेस और ब्लड कलेक्शन सेंटर जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे और समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभागीय स्तर पर विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किए जाएंगे, जिससे ट्रांसजेंडर समुदाय को व्यावसायिक कौशल सिखाया जा सके। साथ ही, उनके लिए स्वरोजगार और नौकरी के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर समाज के लिए एक व्यापक स्किल डेवलपमेंट योजना शुरू कर सकती है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जमीनी स्तर पर सर्वे कर जरूरतमंद लोगों की पहचान करें और उन्हें प्रशिक्षण से जोड़ें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ट्रांसजेंडर समाज के सशक्तिकरण पर विकास भवन में बैठक संपन्न
राज्य सरकार जल्द ही ट्रांसजेंडर समाज के लिए एक व्यापक स्किल डेवलपमेंट योजना शुरू कर सकती है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News