Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संपत्ति विवाद से परेशान वृद्ध ने थाने के सामने खुद को लगाई आग, एसएसकेएम में हुई मौत

मृतक की पहचान सुषांत दत्ता के रूप में हुई है। वह भातार बाजार के पास ‘संतोष सायर’ नामक एक बड़े तालाब के मालिक थे। यह तालाब वर्षों पुराना है और इसके चारों ओर कई घर और दुकानें हैं। सुषांत दत्ता ने करीब आठ साल पहले 1.73 एकड़ के इस तालाब को खरीदा था और 2019 में इसमें मछली पालन शुरू किया था

18 Mar 2025

संपत्ति विवाद से परेशान वृद्ध ने थाने के सामने खुद को लगाई आग, एसएसकेएम में हुई मौत

कोलकाता। पूर्व बर्दवान जिले के भातार में एक वृद्ध ने संपत्ति विवाद से परेशान होकर आत्मदाह कर लिया। वह अपने घर से बाजार जाने के बहाने निकले थे, लेकिन भातार थाने के सामने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान सुषांत दत्ता के रूप में हुई है। वह भातार बाजार के पास ‘संतोष सायर’ नामक एक बड़े तालाब के मालिक थे। यह तालाब वर्षों पुराना है और इसके चारों ओर कई घर और दुकानें हैं। सुषांत दत्ता ने करीब आठ साल पहले 1.73 एकड़ के इस तालाब को खरीदा था और 2019 में इसमें मछली पालन शुरू किया था। लेकिन स्थानीय कुछ लोगों ने इस तालाब को सरकारी संपत्ति बताते हुए कोर्ट में मामला दायर कर दिया। इसके बाद से ही वह तालाब पर कब्जा नहीं कर पा रहे थे।

इस विवाद के चलते मामला कोलकाता हाई कोर्ट तक पहुंचा। हाल ही में हाई कोर्ट ने बर्दवान के जिलाधिकारी को इस विवाद का समाधान निकालने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने 27 फरवरी और तीन मार्च को दो बार सुनवाई की। भातर ब्लॉक के भूमि सुधार अधिकारी प्रदीप मंडल के अनुसार, यह तालाब सरकारी संपत्ति है और सुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने सुषांत दत्ता का दावा खारिज कर दिया और उन पर जुर्माना भी लगाया।

तालाब पर मालिकाना हक न मिलने से मानसिक रूप से परेशान सुषांत दत्ता ने सोमवार को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले और भातार थाने के पास जाकर खुद को आग लगा ली। पुलिस और सिविक वॉलंटियर्स ने उन्हें जलते हुए देखा और तुरंत कम्बल डालकर आग बुझाने की कोशिश की। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है। प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संपत्ति विवाद से परेशान वृद्ध ने थाने के सामने खुद को लगाई आ
मृतक की पहचान सुषांत दत्ता के रूप में हुई है। वह भातार बाजार के पास ‘संतोष सायर’ नामक एक बड़े तालाब के मालिक थे। यह तालाब वर्षों पुराना है और इसके चारों ओर कई घ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News