Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

आंध्र प्रदेश : विजयनगरम में चलती बस में लगी आग, ओडिशा के कांग्रेस विधायक सहित 37 यात्री बाल-बाल बचे

यह घटना रामभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास तड़के करीब 3:00 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, 'ओडिशा ट्रेवल्स' की बस भुवनेश्वर से मलकानगिरी (ओडिशा) जा रही थी। इसी दौरान बस का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में पूरी बस को आग की चपेट में ले लिया।

21 Mar 2026

आंध्र प्रदेश : विजयनगरम में चलती बस में लगी आग, ओडिशा के कांग्रेस विधायक सहित 37 यात्री बाल-बाल बचे

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिला में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 37 यात्री सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

यह घटना रामभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास तड़के करीब 3:00 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, 'ओडिशा ट्रेवल्स' की बस भुवनेश्वर से मलकानगिरी (ओडिशा) जा रही थी। इसी दौरान बस का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में पूरी बस को आग की चपेट में ले लिया।

बस में सवार यात्रियों में मंगू खिल्ला भी शामिल थे, जो ओडिशा के चित्रकोंडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। वे भी इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, टायर फटते ही बस चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को रोका और सभी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। उस समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, लेकिन चालक ने खिड़कियां खोलकर और शोर मचाकर सभी को समय रहते जगा दिया।

विधायक मंगू खिल्ला ने घटना के बारे में बताया, "बस में आग लगते ही ड्राइवर की सूझबूझ ने हम सबकी जान बचा ली। हम सभी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, हालांकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।"

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बाद में ट्रैवल एजेंसी ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस 'एशियन स्माइल' का इंतजाम किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह टायर फटना और उससे निकली चिंगारी को माना जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आंध्र प्रदेश : विजयनगरम में चलती बस में लगी आग, ओडिशा के कां
यह घटना रामभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास तड़के करीब 3:00 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, 'ओडिशा ट्रेवल्स' की बस भुवनेश्वर से मलकानगिरी (ओडिशा) जा रही थी। इसी दौर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News