Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

सत्ता बदलते ही गोघाट में तृणमूल नेताओं के खिलाफ फूटा गुस्सा, ‘कटमनी लौटाओ’ पोस्टरों से मचा हड़कंप

फिलहाल इलाके में लगाए गए पोस्टर और स्थानीय लोगों के आरोप राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं

25 May 2026

सत्ता बदलते ही गोघाट में तृणमूल नेताओं के खिलाफ फूटा गुस्सा, ‘कटमनी लौटाओ’ पोस्टरों से मचा हड़कंप

हुगली। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हुगली जिले के गोघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस के दो स्थानीय नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। गोघाट के श्यामबाजार इलाके में सोमवार को पूर्व तृणमूल नेताओं शाहाबुद्दीन खान और उनके भाई गियासउद्दीन खान के घरों के बाहर “कटमनी और भ्रष्टाचार का पैसा लौटाओ” जैसे पोस्टर लगाए जाने से इलाके में भारी हलचल मच गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कभी जर्जर मिट्टी के घर में रहने वाले दोनों भाइयों ने तृणमूल शासन के दौरान तेजी से राजनीतिक प्रभाव हासिल किया और कुछ ही वर्षों में आलीशान बहुमंजिली इमारतों के मालिक बन गए। शाहाबुद्दीन खान को गोघाट-2 पंचायत समिति में कर्माध्यक्ष और ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष का पद मिला था। इसके बाद वह पूरे इलाके में प्रभावशाली नेता बन गए। उनके भाई गियासउद्दीन का राजनीतिक उभार भी इसी दौरान हुआ। वर्ष 2018 में श्यामबाजार पंचायत के प्रधान बनने के बाद उनका प्रभाव लगातार बढ़ता गया।
ग्रामीणों का दावा है कि दोनों भाइयों की संपत्ति का स्रोत अवैध वसूली, उगाही और भ्रष्टाचार का पैसा है। लोगों के अनुसार, श्यामबाजार पंचायत के शांतिपुर इलाके में सड़क किनारे बने उनके विशाल मकान आज भी इलाके में चर्चा का विषय हैं। आरोप यह भी है कि उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदारों के लिए भी आलीशान मकान बनवाए।
स्थानीय निवासियों ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों पर महिलाओं के उत्पीड़न के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। कुछ ग्रामीणों ने दावा किया कि इलाके में भय का ऐसा माहौल था कि महिलाएं और परिवार खुलकर विरोध नहीं कर पाते थे। लोगों का आरोप है कि बाजार के दुकानदारों को बिना पैसे सामान देना पड़ता था और विरोध करने पर मारपीट, घरों में तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाएं होती थीं।
ग्रामीणों ने कहा कि सत्ता बदलने के बाद अब लोग खुलकर बोलने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं। उनका कहना है कि वर्षों तक डर और दबाव में रहने के बाद अब गांवों में “भय आउट, भरोसा इन” का माहौल बन रहा है।
हालांकि शाहाबुद्दीन खान और गियासउद्दीन खान ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल इलाके में लगाए गए पोस्टर और स्थानीय लोगों के आरोप राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘कटमनी लौटाओ’ पोस्टरों से मचा हड़कंप
फिलहाल इलाके में लगाए गए पोस्टर और स्थानीय लोगों के आरोप राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News