Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

गैस सिलेंडर की किल्लत पर फूटा गुस्सा, खाली सिलेंडर रख सड़क जाम कर प्रदर्शन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया

25 Mar 2026

गैस सिलेंडर की किल्लत पर फूटा गुस्सा, खाली सिलेंडर रख सड़क जाम कर प्रदर्शन

आसनसोल। आसनसोल साउथ पुलिस चौकी अंतर्गत एलआईसी मोड़ के पास गैस सिलेंडर की भारी किल्लत को लेकर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर पुरुलिया और झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
प्रदर्शनकारियों ने “सिलेंडर दो या जवाब दो” के नारे लगाते हुए संबंधित गैस एजेंसी पर कालाबाजारी और वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि उन्होंने करीब एक महीने पहले गैस सिलेंडर बुक कराया था। बुकिंग के बाद मैसेज और रसीद मिलने के बावजूद अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एजेंसी की ओर से हर दिन “आज मिलेगा, कल मिलेगा” कहकर उन्हें लगातार दौड़ाया जा रहा है। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उन परिवारों को जो पूरी तरह एलपीजी पर निर्भर हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जल्द ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। इससे पहले भी दो बार गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सड़क जाम किया जा चुका है। उस समय कुछ लोगों को सिलेंडर मिला, लेकिन कई अब भी वंचित रह गए थे। इसी वजह से एक बार फिर लोगों का आक्रोश भड़क उठा।
फिलहाल प्रशासन ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर आम जनता को बुनियादी सुविधा के लिए कब तक इस तरह संघर्ष करना पड़ेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खाली सिलेंडर रख सड़क जाम कर प्रदर्शन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News