Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

एसबीआई के ऋण धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से पूछताछ

सूत्रों ने बताया कि अंबानी आज सुबह यहां सीबीआई मुख्यालय पहुंचे, जहां एजेंसी के अधिकारियों ने उनसे सवाल-जवाब किए। पूछताछ का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। सीबीआई अब इस मामले में जुटाए गए दस्तावेजों और अंबानी के बयानों का मिलान करेगी।

19 Mar 2026

एसबीआई के ऋण धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से पूछताछ

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े 2,929 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को उद्योगपति अनिल अंबानी से पूछताछ की।

सूत्रों ने बताया कि अंबानी आज सुबह यहां सीबीआई मुख्यालय पहुंचे, जहां एजेंसी के अधिकारियों ने उनसे सवाल-जवाब किए। पूछताछ का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। सीबीआई अब इस मामले में जुटाए गए दस्तावेजों और अंबानी के बयानों का मिलान करेगी।

इससे पहले आज सुबह अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा था कि अंबानी 19 और 20 मार्च को सीबीआई के सामने पेश हो रहे हैं। यह पेशी एसबीआई की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के सिलसिले में है। प्रवक्ता ने कहा कि अंबानी सभी जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वे अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि एसबीआई की शिकायत पर सीबीआई ने पिछले साल अगस्त में अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार कंपनी पर विभिन्न बैंकों का कुल 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया था, जिसमें से अकेले एसबीआई को 2,929.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई ने इस मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

पहले अनिल अंबानी के पक्ष ने कहा था कि यह शिकायत 10 साल से अधिक पुराने मामलों से जुड़ी है। उस समय अंबानी कंपनी के केवल नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे और वह रोजमर्रा के मैनेजमेंट या कामकाज में शामिल नहीं थे। इसके अलावा अंबानी ने एसबीआई द्वारा खुद को फ्रॉड घोषित किए जाने के फैसले को अदालत में चुनौती भी दी है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसबीआई के ऋण धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से पूछताछ
सूत्रों ने बताया कि अंबानी आज सुबह यहां सीबीआई मुख्यालय पहुंचे, जहां एजेंसी के अधिकारियों ने उनसे सवाल-जवाब किए। पूछताछ का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। सी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News