Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

अन्नपूर्णा भंडार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : अग्निमित्रा पाल

उन्होंने विश्वास जताया कि विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति ही भविष्य में देश और राज्य की दिशा तय करेगी

03 Jun 2026

अन्नपूर्णा भंडार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : अग्निमित्रा पाल

कोलकाता। राज्य की महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि अन्नपूर्णा भंडार योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। बुधवार को उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद जिस प्रकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का संकल्प लिया गया था, उसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि उनके लिए यह गर्व और सम्मान का विषय है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए शुरू की गई अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत लाखों महिलाओं के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सहायता राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा एक मजबूत और स्वस्थ विपक्ष की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और सरकार चाहती है कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाए। यदि सरकार अच्छा कार्य करती है तो उसकी सराहना होनी चाहिए और यदि कोई गलती होती है तो उसकी आलोचना भी की जानी चाहिए। लेकिन हर मुद्दे पर केवल विरोध करने से विपक्ष की विश्वसनीयता कमजोर होती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को आंदोलन करने और अपनी बात रखने का अधिकार है। कानून के दायरे में रहकर अनुमति लेकर कहीं भी आंदोलन किया जा सकता है, बशर्ते आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि देश की जनता अब पहले की अपेक्षा कहीं अधिक जागरूक और संवेदनशील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग आर्थिक रूप से भले ही साधारण हों, लेकिन राजनीतिक रूप से बेहद सजग हैं और डर, धमकी या दबाव की राजनीति को स्वीकार नहीं करते। जनता अपने मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्र रूप से करती है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना अच्छी तरह जानती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के गरीबों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के हित में लगातार कार्य कर रही है। इसी कारण जनता का विश्वास भाजपा और उसके नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति ही भविष्य में देश और राज्य की दिशा तय करेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम:अग्निमित्रा
उन्होंने विश्वास जताया कि विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति ही भविष्य में देश और राज्य की दिशा तय करेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News